24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अचानक हैंडपंप उगलने लगा आग और पानी, पूरे गांव में दहशत, देंखे VIDEO

सोशल मीडिया पर एक गांव से एक हैरतअंगेज वीडियो वायरल हो रहा है। इस पर यकीन करना मुश्किल है। वायरल हो रहा यह वीडियो एक हैंडपंप का है, जो एक साथ आग और पानी उगल रहा है। इस घटना के बाद गांव के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

1 minute read
Google source verification
Hand pump spewing fire

Hand pump spewing fire

सोशल मीडिया पर आए दिन ढेरों वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें से कुछ वीडियो डरावने, तो कुछ रोचक-ज्ञानवर्धक तो कुछ फनी और हंसी-मजाक के होते हैं। इनमें से कुछ वीडियो वायरल हो जाते हैं। इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, इसको देखकर हर कोई दंग है। इस वीडियो में एक हैंडपंप अपने आप पानी और आग उगलता हुआ नजर आ रहा। आग की लंबी-लंबी लपटे को देखकर हर कोई हैरान है। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। आइए जाते है इस घटना के बारे में।


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह अनोखा वीडिया एमपी का बताया जा रहा है। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार यह हैंडपंप छतरपुर जिले की बक्स्वाहा तहसील से 10 किलोमीटर दूर कछार गांव का है। इस हैंडपंप को देखकर लोग काफी डरे हुए है। यह पानी के साथ आग भी निकाल रहा है। इस घटना के बारे में तुरंत आलाधिकारियों को सूचना दी गई। प्रशासन के अधिकारी मौके पर जाकर जांच की।

यह भी पढ़ें- पत्नी का खौफ! 1 महीने से ताड़ के पेड़ पर रहा है पति, अब गांव की महिलाएं परेशान


गांव में लगे हैंडपंप से अचानक आग की लपटें उठ रही हैं। जिसका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया। अब यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें- खर्राटे लेने वालों के लिए खुशखबरी! महीने का 60 हजार दे रही है सरकार


वायरल वीडियो में हैंडपंप से पानी और आग दोनों को एक साथ बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है। जैसे ही इस घटना का पता चला गांव के लोग जमा हो गए। मौके पर भीड़ लग गई। यह डरावना नजारा देखकर लोगों में दहशत का माहौल है।