
stone
नई दिल्ली। विज्ञान ने कितनी तरक्की कर ली, आज इसके सामने कुछ भी असंभव नहीं है। लेकिन इस दुनिया में आज भी कुछ ऐसे रहस्य है जो अनसुलझे है। वैज्ञानिकों के सामने यह अनसुलझी पहली बनी हुई है। सदियों से इनका पता चलाने में जुटे हुए है लेकिन अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे है। आज आपको एक ऐसी ही अनसुलझी पहली के बारे में बताने जा रहे है। पूर्व कैलिफोर्निया में एक रहस्यमय रेगिस्तान है। इससे डेथ वैली मौत की घाटी के नाम से पुकारते है। यहां पर चीजों अपने आप चलती है। पढ़ने में आपको भले ही अजीब लगे लेकिन यह एक गहरी चिंता का विषय बना हुआ है।
पत्थर अपने आप चले जाते है दूसरी जगह
डेथ वैली कैलिफोर्निया की सबसे गर्म, सूखी और विचित्र जगह है। डेथवैली की संरचना और तापमान हमेशा से ही सबको चौंकाने वाला रहा है। इस जगह की चौंकाने वाली बात यह है कि यहां पर पत्थर अपने आप एक जगह से दूसरी जगह चले जाते हैं। जिन्हें सेलिंग स्टोन्स के नाम से भी जाना जाता है। इस क्षेत्र में कम से कम 320 किलो तक के पत्थरों को अपनी जगह बदलते देखा गया है। ऐसा क्यों होता है, यह अभी तक रहस्य बना हुआ है।
300 मीटर दूर तक खिसक जाते है पत्थर
यहां पर इन पत्थरों का खिसकने के पीछे के रहस्य का पता अभी तक कोई भी नहीं लगा पाया। यह जगह 1.25 मील पूरब से पश्चिम और 2.5 मील उत्तर से दक्षिण तक समतल फैली हुई है। यहां पर सैंकड़ों पत्थर ऐसे हैं जो अपने आप खिसकते रहते हैं। दिलचस्प बात यह है कि इन पत्थरों को खिसकते हुए किसी ने भी नहीं देखा है। कई सालों से ये पत्थर अपनी जगह से करीब 300 मीटर दूर तक खिसके मिलते हैं।
सबसे गर्म और सूखा स्थान
डेथ वैली अमेरिका सबसे गर्म और सूखा स्थान है। यहां पर वर्षा नाम-मात्र होती है। साल में औसत वर्षा केवल 5 सेमी के लगभग होती है। घाटी में पानी का नामो निशान तक नहीं है। यदि कहीं-कहीं पानी है तो खारा ही मिलेगा। वैज्ञानिकों ने इस रहस्य का परिणाम यह निकाला कि तेज रफ्तार से चलने वाली हवाओं के कारण पत्थर अपने आप खिसकते हैं। वहीं दूसरी और कुछ लोगों का मानना है कि यह सब पारलौकिक शक्तियों के कारण होता है। गहन शोध के बाद स्पेन की कम्प्लूटेंस यूनिवर्सिटी के भूवैज्ञानिकों ने इस जगह की मिट्टी में मौजूद माइक्रोब्स को इसका कारण बताया था।
Published on:
08 Dec 2020 11:29 am
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
