5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज ही के दिन प्रकाशित हुआ था हिंदी का पहला अखबार, पत्रकारिता दिवस के तौर पर मनाया जाता है ये दिन

आज ही के दिन पहले हिंदी समाचार पत्र का प्रकाशन हुआ था। कलकत्ता (कोलकाता) से हुआ था पहले समाचार पत्र का प्रकाशन। इसी वजह से हर साल मनाया जाता है हिंदी पत्रकारिता दिवस।

2 min read
Google source verification

image

Nitin Sharma

May 30, 2019

आज ही के दिन प्रकाशित हुआ था हिंदी का पहला अखबार, पत्रकारिता दिवस के तौर पर मनाया जाता है ये दिन

आज ही के दिन प्रकाशित हुआ था हिंदी का पहला अखबार, पत्रकारिता दिवस के तौर पर मनाया जाता है ये दिन

नई दिल्ली। हिंदी भाषा के पहले समाचार पत्र 'उदन्त मार्तण्ड' का पहला प्रकाशन आज ही के दिन 30 मई 1826 को निकाला गया था। यह समाचार पत्र हिंदी पत्रकारिता दिवस के तौर पर भी मनाया जाता है। हिंदी समाचार पत्र 'उदन्त मार्तण्ड' को पंडित जुगल किशोर शुक्ल ने पहली बार कलकत्ता (कोलकाता) से निकाला था और वे इसके प्रकाशक और संपादक स्वयं थे। इस समाचार पत्र का प्रकाशन सप्ताह में एक बार मंगलवार के दिन होता है। उस समय हिन्दुस्तान में अंग्रेजी, बांग्ला और फारसी भाषा के ही समाचार पत्र प्रकाशित होते थे लेकिन हिंदी का कोई भी समाचार पत्र नहीं था। ऐसे में उदन्त मार्तण्ड के प्रकाशन का प्रयोग बहुत ही साहसी कदम रहा।

जब महज 5 महीने के लिए प्रधानमंत्री बने थे चौधरी चरण सिंह, राजनीति के इतिहास में हैरान करने वाला था ये दिन

इसके पहले अंक के प्रकाशन के लिए 500 प्रतियां छापी गई थीं। कई बार ऐसा भी समय आया जब पैसों की कमी की वजह से इसका प्रकाशन भी नहीं हो पाया था। हिंदी के पाठकों की भी कमी थी। लोगों तक इसे पहुंचाने के लिए डाक द्वारा भी भेजा जा रहा था लेकिन ये महँगा पड़ने लगा था। उस समय की ब्रिटिश सरकार से समाचार पत्र के संपादक पंडित जुगल किशोर शुक्ल ने डाक टिकट की दरों में रियायत देने को कहा लेकिन ब्रिटिश सरकार इसपर राज़ी नहीं हुई थी। किसी सरकारी विभाग ने भी इसे खरीदने के लिए हामी नहीं भरी। पैसों की तंगी की वजह से काफी दिनों तक अखबार प्रकाशित नहीं हुआ जिसके बाद 4 दिसम्बर 1827 को इसका प्रकाशन ही बंद कर दिया गया।

उतन्द मार्तण्ड के प्रकाशन की तिथि के दिन ही हर साल हिंदी पत्रकारिता दिवस मनाया जाता है। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इस अखबार के सराहनीय कदम को आज भी याद किया जाता है।

हाथी की वायरल हो रही ये तस्वीर है कुछ अटपटी, जानें क्यों वन अधिकारी ने ट्वीट की यह फोटो

ये भी पढ़ें

image