4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होली स्पेशल: यहां होली के दिन लड़की भगाकर ले जाते हैं लड़के,सदियों से चली आ रही है परंपरा

भील आदिवासियों में होली के दिन निभाई जाती है ये परंपरा होली के दिन लड़के, लड़की को भगाकर करते हैं शादी

less than 1 minute read
Google source verification

image

Vivhav Shukla

Mar 10, 2020

_holi_fest.jpg

नई दिल्ली : आज पूरे देश में ‘रंगों का त्योहार’ होली (Holi 2020) खेली जा रही है। होली (Holi) देश में हर राज्य में अलग-अलग तरीके से मनाई जाती है। होली के दिन कहीं लोग रंगो से खेलते हैं तो कहीं लोग फूलों के साथ ये इस पावन पर्व को मनाते हैं लेकिन एक अपने ही देश में एक ऐसी भी जगह है जहां होली के दिन लड़के लड़की को भगाकर शादी कर लेते हैं।

होलिका की धधकती ज्वाला को पार किया ये पुजारी, नहीं लगी शरीर में थोड़ी भी आग

दरअसल, मध्यप्रदेश में भील जनजाति में होली का त्योहार अनोखे अंदाज में मनाया जाता है।यहां के आदिवासी अलग तरीके से इस त्योहार को मनाते हैं। होली (Holi) वाले दिन राज्य के कई गांव में मेले का आयोजन किया जाता है। जिसे लोग हाट कहते हैं। गांव के लोग हाट में अपने लिए जीवनसाथी ढूंढने आते हैं।

बताया जाता है कि बाजार में अगर किसी लड़के को कोई लड़की पसंद आ जाती है तो वे उसे गुलाल लगा देते हैं। इसके बाद अगर लड़की भी पलट कर उस लड़के को गुलाल लगा देती है तो दोनों की रजामंदी मान ली जाती है। इसके बाद दोनों भाग कर शादी रचा लेते हैं। भील जनजातियों में ये परंपरा सालों से चलती आ रही है।

होली के दिन भूलकर भी ना करें ये 10 काम, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने

बता दें कि गांव के लड़के-लड़कियां पूरे साल इस पर्व का इंतजार करते हैं। इस दौरान भील समुदाय के लोग कहीं भी हों वो घर वापस जरूर आते हैं। होली के वालें दिन गांव में एक दिलचस्प प्रकार गोल गधेड़ो लोक नृत्य भी आयोजित होता है। जिसमें गांव के लोग जमकर नाचते हैं।