
How Women Dressed In 19th Century Many Clothes Had To Be Worn Together Video Viral
महिलाओं को लेकर अकसर कहा जाता है कि उन्हें तैयार होने में बहुत समय लगता है। इसको लेकर कई चुटकुले भी बन चुके हैं, हालांकि कुछ हद तक ये सच भी है कि महिलाएं तैयार में पुरुषों के मुकाबले ज्यादा वक्त लेती हैं। लेकिन इस बीच महिलाओं के पहनावे को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। ये वीडियो बताता है कि 19वीं सदी में महिलाओं का पहनावा कैसा था? इस वीडियो के जरिए ये भी बताया गया है कि, महिलाओं को ना सिर्फ तैयार में वक्त लगता था बल्कि काफी मुश्किल भी होती थी, क्योंकि एक साथ कई पकड़े पहनना पड़ते थे। जानते हैं क्या है पूरा मामला?
दरअसल महिलाओं के देर तक तैयार होने के पीछे खास वजह बताई गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो लॉस्ट इन हिस्ट्री की ओर से साझा किया गया है।
इसमें बताया गया है कि, आखिर महिलाओं को तैयार होने में ज्यादा वक्त क्यों लगता था? वीडियो के मुताबिक कई वर्षों पहले महिलाओं की ओर से पहनी जाने वाली पोशाकें काफी जटिल होती थीं। ऐसे में इन्हें पहनने में काफी वक्त लगता था।
यह भी पढ़ें - 'मुस्कुराएं, वरना देना होगा जुर्माना', सरकारी कर्मचारियों के लिए सरकार ने जारी किया आदेश !
लॉस्ट इन हिस्ट्री नाम के ट्विटर अकाउंट पर अक्सर इतिहास से जुड़ी चीजें बताई जाती हैं। इस अकाउंट पर ही ये वीडियो शेयर किया गया। इसमें बताया गया है कि 19वीं सदी में लड़कियों की ड्रेस (How women dressed in 19th century) कैसी होती थी।
आज के वक्त में जीन्स और टीशर्ट, या फिर शॉर्ट्स और टॉप का चलन बढ़ गया हो लड़कियों को कंफर्टेबल भी लगता है, लेकिन 19वीं सदी में शरीर को पूरी तरह से ढकना ज्यादा जरूरी था।
हालांकि ये प्रचलन यूरोपियन देशों में भी था क्योंकि जिस तरह की ड्रेस वीडियो में दिखाई गई है वो ब्रिटेन जैसे देशों में काफी कॉमन थी। वीडियो में देखा जा सकता कि महिला को कितने कपड़े एक साथ पहनना पड़ते हैं, तब जाकर वो तैयार हो पाती है।
वायरल हो रहे वीडियो को 6 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जबकि 16 हजार से ज्यादा लाइक्स भी मिले हैं। वहीं इस वीडियो पर लोगों के रिएक्शन भी सामने आए हैं। एक शख्स ने कहा कि ये पोशाक खूबसूरत लग रही है, उस दौर की औरतें खूबसूरत दिखने के लिए काफी मेहनत करती थीं। वहीं एक और शख्स ने कहा है कि, सिर्फ अमीर औरतें ही ऐसे तैयार हुआ करती थीं।
यह भी पढ़ें - पहले नहीं देखा होगा ऐसा झाड़ूपकड़ गेम, आसान नहीं है मुकाबला, देखिए वीडियो
Published on:
21 Jul 2022 04:16 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
