15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोनभद्र की गुफाओं में मौजूद है सबसे ज्यादा सोना, खुद नाग देवता करते हैं इसकी रक्षा

Sonbhadra Gold : भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की एक रिपोर्ट में हुआ खुलासा देश में मौजूद स्वर्ण भंडार का करीब पांच गुणा सोना सोनभद्र में मौजूद

2 min read
Google source verification
snake.jpeg

gold mines in Sonbhadra

नई दिल्ली। यूं तो दुनियाभर में कई ऐसे खजाने हैं जहां अपार धन होने के बावजूद उन पर हाथ डालने की किसी में हिम्मत नहीं है। क्योंकि कुछ जगह श्रापित हैं, तो कहीं खतरनाक जीव इसकी रक्षा करते हैं। सोनभद्र (Sonbhadra) में मौजूद सोने की गुफाएं इसी बात का सबूत हैं। यहां दुनिया के सबसे खतरनाक और जहरीले (poisonous) सांप मौजूद हैं। मान्यता है कि खुद नाग देवता सोने के इस भंडार की रक्षा करते हैं।

घर में निकला 4 फीट का ब्लैक कोबरा, भगाने गई टीम तो गुस्से में जहर उगलने लगा सांप

मालूम हो कि हाल ही में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि सोनभद्र में करीब 3,000 टन सोना (gold) है, जो भारत के पास मौजूदा स्वर्ण भंडार का करीब पांच गुना है। यहां बेशुमार सोना होने के बावजूद कोई इसे चुरा नहीं सकता। बताया जाता है कि यहां की पहाड़ियों पर रसेल वाइपर, कोबरा और करैत जैसे खतरनाक सांपों का बसेरा है। ये इतने ज्यादा जहरीले हैं कि इनके छू लेने भर से इंसान की पलक झपकते ही मौत हो सकती है।

जानकारों के मुताबिक यहां पाया जाने वाला रसेल वाइपर बहुत खतरनाक है। इसका जहर हीमोटॉक्सिन होता है, जो खून को जमा देता है। अगर ये इंसान को काट ले तो एक घंटे से भी कम समय में व्यक्ति की मौत हो सकती है। अगर जहर कम भी हो जाए तो भी शरीर पर घाव बन सकता है जो वक्त के साथ गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है। सोनभद्र की गुफाओं में कोबरा और करैत जैसे जहरीले सांप भी पाए जाते हैं। इनका जहर न्यूरोटॉक्सिन होता है। इनके काटने से व्यक्ति का नर्वस सिस्टम काम करना बंद कर सकता है।