
नई दिल्ली।
कोरोना ( coronavirus ) के संकट के बीच एक परिवार में उस समय हड़कंप मच गया जब उनके घर के बाहर एक संदिग्ध लिफाफा ( Suspicious Envelope Found ) पड़ा मिला। लिफाफा तो सामान्य था लेकिन, उस पर जो लिखा था उसे देखकर सबके होश उड़ गए। लिफाफे को खोलकर देखा गया तो उसमें 200 रुपये का एक नोट ( Rs 200 Found in Envelope ) मिला। दरअसल, देश में बढ़ रहे कोरोना ( COVID-19 in India ) के मामलों से लोगों में भी दहशत छाई हुई है। इसी बीच कुछ असामाजिक तत्व और खुराफाती लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। मामला उत्तर प्रदेश के हरदोई का है। जहां एक मकान के बाहर लिफाफा पड़ा मिला। जिसके ऊपर लिखा था, 'मैं कोरोना हूं, तुम्हारे घर आ गया हूं।'
एकबारगी लोगों में हड़कंप मच गया। लिफाफे के अंदर से दो रुपये का नोट पाया गया। मकान मालिक ने सोचा किसी ने दो रुपये के नोट के साथ ही कोरोना वायरस ( Coronavirus Rumours ) भेज दिया हो। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फिलहाल पुलिस ने लिफाफे को कब्जे में ले लिया है।
तलाश में जुटी पुलिस
हरदोई के एएसपी ज्ञानजय सिंह ने बताया कि यह किसी खुराफाती द्वारा की गई शरारत हो सकती है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जल्द ही उस व्यक्ति का पता लगाया जाएगा। बता दें कि संदिग्ध लिफाफे की वजह से पूरे इलाके में हड़ंकप मच गया।
बता दें कि भारत में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी को देखते हुए केन्द्र सरकार ने लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया है। उत्तर प्रदेश में भी कोरोना वायरस के 600 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में स्थानीय लोगों में महामारी को लेकर खौफ बढ़ता ही जा रहा है।
Updated on:
16 Apr 2020 11:46 am
Published on:
16 Apr 2020 11:45 am
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
