6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाथी की वायरल हो रही ये तस्वीर है कुछ अटपटी, जानें क्यों वन अधिकारी ने ट्वीट की यह फोटो

शहरों के बाद प्लास्टिक प्रदूषण पहुंचा जंगलों में जानवरों को हो रहा नुकसान

less than 1 minute read
Google source verification
ifs officer post about elephants on plastic waste goes viral

हाथी की वायरल हो रही ये तस्वीर है कुछ अटपटी, वन अधिकारी ने ट्वीट कर लोगों से की अपील

नई दिल्ली। भारतीय वन अधिकारी परवीन कासवान ने एक हाथी की तस्वीर ट्विटर ( Twitter ) पर साझा की है। इस तस्वीर से साफ़ होता है कि जलवायु परिवर्तन और प्लास्टिक प्रदूषण मानव जाति के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। इस विषय पर वैसे तो गंभीर चर्चा कभी नहीं होती। कई अभियानों के बाद भी यह जलवायु परिवर्तन और प्लास्टिक प्रदूषण जटिल समस्य बना हुआ है।

जब महज 5 महीने के लिए प्रधानमंत्री बने थे चौधरी चरण सिंह, राजनीति के इतिहास में हैरान करने वाला था ये दिन

वन अधिकारी परवीन कासवान ने ट्वीट कर लोगों को चेताया है कि प्लास्टिक का उपयोग कैसे हमें और हमारे आसपास के जानवरों को नुकसान पहुंचा सकता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है खुदाई करती हुई जेसीबी, खुद ट्विटर भी हुआ हैरान

तस्वीर में आप देख सकते हैं कि कैसे जंगल की ज़मीन प्लास्टिक और कचरे के ढ़ेर से पटी पड़ी है। परवीन ने तस्वीर के साथ कैप्शन दिया है कि 'जब शहरों का विस्तार होगा, तो हमारे डंप यार्ड का विस्तार होगा। डंप यार्ड बनाने के लिए जंगल एक आसान लक्ष्य है। हमारे द्वारा फैलाया गया कूड़ा और प्लास्टिक वन्यजीवन पर असर डाल रहा है।' वन अधिकारी परवीन ने कूड़े के ढ़ेर में खाने की तलाश कर रहे एक हाथी की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के पोस्ट होने के बाद यह पोस्ट वायरल हो गई। कई लोगों ने इसपर प्रतिक्रिया भी दी है।

दुर्घटना की फोटो खींच रहे थे लोग तभी इस पुलिस वाले ने सिखाया सबक, वीडियो हो गया वायरल