24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत के सबसे भूतिया हाईवे और सड़कें, आज भी जाने से कतराते है लोग

वैसे तो विज्ञान डरावनी चीजों पर विश्वास नहीं करता है। लेकिन लोगों का दावा है कि उन्होंने भूतियां या डरावनी चीजों को महसूस किया है। आज आपको अपने देश उन भूतियां सड़कों और हाईवे के बारे में बताने जा रहे है। लोगों का कहना है कि रात को वहां गुजरने के दौरान कुछ हुआ है।

2 min read
Google source verification
haunted roads highways

haunted roads highways

आपने दादी अम्मा की कहानियों में अलौकिकता की शक्ति के बारे में सुना होगा या फिल्मों में देखा होगा। आप किसी सुनसान सड़क पर रात को जा रहे हो और अचानक कोई महिला नजर आए तो कईयों की हालत पतली हो जाती है। वैसे तो विज्ञान इन चीजों को बिल्कुल भी नहीं मानता है। लेकिन आज लोग इन बातों पर भरोसा करते है। अपने देश में कुछ डरावनी सड़के और हाईवे हैं जिन पर आज भी लोग रात के समय में गुजरने से कतराते है। राजस्थान पत्रिका इस बात की पुष्टि नहीं करता है। कुछ लोगों का कहना है कि रात को इन रास्तों से गुजरने के बाद उनको ऐसा लगा कि यहां पर कुछ ना कुछ है।

दिल्ली-जयपुर हाईवे, राजस्थान
भूतिया हाईवे और सड़कें में दिल्ली-जयपुर हाईवे का नाम भी आता है। इसके भूतिया होने की वजह भानगढ़ किला को माना जाता है। भानगढ़ का किला भारत के सबसे भूतिया स्थानों में शामिल है। इस हाईवे पर सफर करने वाले लोगों ने दावा किया है कि उन्होंने इस हाईवे पर भयावह चीजों को महसूस किया है।

एनएच 209, तमिलनाडु
इसी कड़ी में एनएच 209 भी शामिल है। सत्यमंगलम वन्यजीव अभयारण्य यहां से जाना पड़ता है। पहले यहां चंदन तस्कर वीरप्पन राज करता था। वह अपराधी अपहरण, तस्करी और हत्या के लिए जाना जाता था। मौत के बाद अब उसकी आत्मा भटक रही है। एनएच 209 पर गुजरने वालों का कहना है कि उन्होंने किसी प्रेत का साया महसूस किया है। यहां पर हंसी और चीख पुकार भी सुनी जा सकती है।

यह भी पढ़ें- इन 5 देशों में आज भी नहीं है एयरपोर्ट, जानिए कैसे करते है दूसरे मुल्क की यात्रा


2 लेन ईस्ट कोस्ट रोड
2 लेन ईस्ट कोर्ड रोड के बारे में भी कुछ ऐसा ही कहा जाता है। यह रोड चेन्नई और पुडुचेरी को जोड़ती है। ऐसा कहा जाता है कि रात को यहां पर सफेद साड़ी में महिला नजर आती है। वह कई बार गाड़ी के बिल्कुल सामने आती है। जिसकी वजह से वाहन चालक नियंत्रण खोने से दुर्घटना हो जाती है।


यह भी पढ़ें- 16 साल से हर हफ्ते दुल्हन बन रही है ये महिला, जानिए चौंकाने वाली वजह

कशेड़ी घाट
ऐसा कहा जाता है कि मुंबई और गोवा हाईवे कशेड़ी घाट पर भी कोई काली शक्ति का साया है। इस राजमार्ग पर अचानक कार या बसों के पलटने जाने की घटना सामने आती रहती है। लोगों को कहना है कि यहां पर चुडैले रहती है। ऐसा कहा जाता है कि यहां पर अचानक गाड़ी रूक जाती है और गाड़ी में रखा नॉन वेज खाना गायब हो जाता है।