7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जज्बे को सलाम : एक हाथ और आधे पैर, लेकिन हौसले के बल घूम रही है पूरी दुनिया

कनाडा की रहने वाली चार्ली राउसिउ का जन्म एक हाथ और आधे पैरों के साथ हुआ है। चार्ली ने जिंदगी के हर मोड़ में अपने लिए कठिनाई देखी। उन्होंने अपनी इस अपंगता को कभी भी ख्वाहिशों के आड़े नहीं आने दिया। उनका जज्बा और आत्मविश्वास दूसरों को जीने के लिए प्रेरणा देता है।

2 min read
Google source verification
charlie rousseau

charlie rousseau

दुनिया में बहुत से लोग ऐसे होते है जो असफलताओं को अपने हालातों को जिम्मेदार रहते है। वहीं कुछ लोगों ऐसे भी होते है जो विपरीत परिस्थतियों में भी अपने हौसले बुलंद रखते है। ऐसे बहुत कई लोग है, जो शारीरिक रूप से विकलांग है। लेकिन उनका जज्बा और आत्मविश्वास दूसरों को भी जीने के लिए प्रेरणा देते है। आज आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे है। हम बात कर रहे है चार्ली राउसिउ की। चार्ली के एक हाथ और छोटे पैर है लेकिन उनकी हिम्मत और जज्बे से जिंदादिली दुनिया के लोगों के लिए एक मिसाल है।

आधे पैर और एक हाथ के साथ हुई थी पैदा
कनाडा की राजधानी ओटावा में रहने वाली 25 साल की चार्ली राउसिउ के सोशल मीडिया पर काफी चर्चे हो रहे है। शरीर से दिव्यांग महिला चार्ली लाखों लोगों के लिए मिसाल है। चार्ली राउसिउ का जीवन संघर्षों से भरा रहा है लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। अपने अनोखे साहस के दम पर दुनिया के कई कोनों की सैर कर आ चुकी हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी चार्ली के दोनों पैर सामान्य नहीं है। इतना ही नहीं उसके पास एक ही हाथ है।

यह भी पढ़ें- दुनिया का सबसे लंबा बॉडीबिल्डर, इसकी हाईट और खुराक जानकर रह जाएंगे दंग

पैदा होने से पहले ही संघर्षों से जूझ रही है
चार्ली का जीवन उनके पैदा होने से पहले ही संघर्षों से घिरा हुआ था। क्योंकि उसकी मां की उम्र कम होने के कारण उसको जन्म नहीं देना चाहती थी। इसलिए उन्होंने अबॉर्शन की कोशिश की लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

कोई डेट नहीं करना चाहता
जन्म लेने के बाद चार्ली को जिंदगी के हर मोड़ में अपने लिए कठिनाई झेलनी पड़ी। दूसरे से अलग दिखने के कारण कॉलेज के दिनों में काफी परेशानी हुई। बेहद खूबसूरत दिखने के बाद भी कोई से उसे कोई डेट करने के लिए तैयार नहीं था।

यह भी पढ़ें- फ्रिज में रहती है मां की आत्मा, बेटी ने किया सौदा, जानिए पूरा मामला

दुनिया की सैर कर रही नन्हे. नन्हे पैरोंं से
चार्ली अब अब एक कामयाब रेडियो होस्ट बन चुकी हैं। दुनिया भर की सैर कर रही हैं। अब तक वह मैक्सिको, ऑस्ट्रेलिया और यूनाइटेड किंगडम में घूम चुकी हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि वे जहां भी गईं, उनको अच्छे लोग मिले। लोगों ने उनकी हमेशा मदद की और उनके साथ खड़े रहे। चार्ली का सोशल मीडिया अकाउंट भी है, जहां पर वह फोटो और वीडियो शेयर करती रहती है।