23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कनिका कपूर के कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट आई सामने, अस्पताल से हुई बड़ी चूक

कनिका कपूर(kanika kapoor) कोरोना से पीड़ित कनिका कपूर के रिपोर्ट में हैं दो गलतियां

2 min read
Google source verification

image

Vivhav Shukla

Mar 20, 2020

 कनिका कपूर

कोरोना पॉजिटिव कनिका कपूर को लोगों ने सुनाई खरी-खोटी, कानूनी कार्यवाही की मांग उठी

नई दिल्ली। बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर(kanika kapoor) कोरोना पॉजिटिव (Coronavirus ) पाई गई हैं। इसकेबाद उन्हें लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल कालेज के आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती किया गया है। इन सब के बीच कनिका की कोरोना (Coronavirus ) पाजीटीव वाली रिपोर्ट वायरल हो रही है। ये रिपोर्ट उसी अस्पताल की है जहां उन्हें भर्ती करवाया गया है।

रिपोर्ट में कनिका कपूर का सेक्स "मेल" यानी पुरुष बताया गया है। इसके अलावा किंग जॉर्ज हॉस्पिटल से जो रिपोर्ट में उनके नाम के आगे उम्र 28 साल लिखी है, जबकि विकीपीडिया के अनुसार उनकी उम्र 41 साल है।

कनिका के चलते ताज भी हुआ बंद

कनिका के कोरोना (Coronavirus ) पाजटीव होने के चलते ताज होटल (taj hotel lucknow) को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने इस संबंध में एक नोटिस जारी किया है। जिसमें लिखा है कि ताज होटल लखनऊ को अग्रिम आदेशों तक अस्थाई रूप से बंद किया जाता है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। अगर इसका उल्लंघन किया जाता है तो धारा 188 के अंतर्गत दंडनीय होगा।

9 मार्च को लंदन से लौटी थीं कनिका

कनिका 9 मार्च को लंदन से लौटी थी। इसके बाद वे लखनऊ में रुकीं और ताज होटल में एक पार्टी में शामिल हुईं। इस पार्टी में वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह समेत कई बड़ी हस्तियां मौजूद थी। इतना ही नहीं कनिका की पार्टी में यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह भी पहुंचे थे।