11 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तीसरी बार शादी करने जा रहा था शख्स, पहली बीवी को लगी भनक तो दूल्हे की जमकर की धुनाई

Nikah in 3rd times : पाकिस्तान के कराची शहर के निजामाबाद का है मामला दूल्हे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है
less than 1 minute read
Google source verification
nikah.jpg

Nikah in 3rd times

नई दिल्ली। वैसे तो एक पत्नी को संभालना ही बहुत बड़ा काम समझा जाता है। ऐसे में दो या उससे ज्यादा बीवियों का ख्याल भी लोगों को हिलाकर रख देता है, लेकिन इन सब बातों से परे कराची में रहने वाले एक जनाब को तीसरी बार निकाह (Nikah) करने का शौक चढ़ा है। तभी वह घोड़ी चढ़कर दुल्हन को लेने जा रहे थे। तभी इसकी भनक पहली बीवी को लग गई। इसके बाद बीवी ने शादी समारोह में पहुंचकर जमकर हंगामा किया।

घर में निकला 4 फीट का ब्लैक कोबरा, भगाने गई टीम तो गुस्से में जहर उगलने लगा सांप

महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसे धोखा दिया है। अब वो दूसरी किसी लड़की की जिंदगी बर्बाद करने का जा रहा है। वो ऐसा नहीं होने देंगे। इसलिए वह शादी रुकवाने वहां पहुंच गई। महिला ने समारोह में तोड़फोड़ की। साथ ही अपने शौहर की जमकर धुनाई भी की।

मामला पाकिस्तान कराची के उत्तरी निजामाबाद इलाके का है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पिटाई से दूल्हा घायल हो गया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसका आरोप है कि उसकी पत्नी ने उसके साथ गलत बर्ताव किया है। उसके खिलाफ वह कानूनी कार्रवाई करेंगे। वहीं पहली बीवी का कहना है कि उसके पति ने साल 2018 में छिपकर दूसरी शादी कर ली थी और अब उसी तरह से तीसरी करने जा रहा था, लेकिन रंगे हाथ पकड़ा गया।