20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्लास्टिक डॉल पर आया पहलवान का दिल, डेटिंग के बाद धूमधाम से रचाई शादी

यूरी का दिल प्लास्टिक की गुड़िया पर आ गया था। इसके बाद उन्होंने पहले गुड़िया से सगाई की और फिर धूमधाम से शादी रचा ली। यूरी ने इस डॉल का नाम मार्गो रखा है। उनकी पहली मुलाकात एक डिस्को में हुई थी। पहली नजर में यूरी को प्यार हो गया। दरअसल, मार्गो एक सिंथेटिक सेक्स डॉल है।

2 min read
Google source verification
yuri tolochko married Plastic doll

yuri tolochko married Plastic doll

नई दिल्ली। शादी दो इंसानों के बीच होती है। शादी करने से पहले सभी अपने भविष्य के बारे में कई प्रकार के प्लान तैयार करते है। शादी की तैयारियों लेकर हनीमून पर कहा पर जाना है यह सब पहले ही तय हो जाते है। कई लोग सही उम्र में शादी करना सबसे बढ़िया फैसला मानते है। लेकिन आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे है जिसने किसी लड़की से नहीं बल्कि एक प्लास्टिक की गुड़िया से शादी की है। यह पढ़ने में भले ही आपको अजीब लगे लेकिन यह सच है। जी हां, हम बात कर रहे है कजाकिस्तान के रहने वाले यूरी टोलोचको नाम के शख्स की। सोशल मीडिया पर यूरी की शादी की तस्वीरे खूब वायरल हो रही है।

प्लास्टिक की गुड़िया पर आया दिल
खबरों के अनुसार, यूरी का दिल प्लास्टिक की गुड़िया पर आ गया था। इसके बाद उन्होंने पहले गुड़िया से सगाई की और फिर धूमधाम से शादी रचा ली। यूरी ने इस डॉल का नाम मार्गो रखा है। उनकी पहली मुलाकात एक डिस्को में हुई थी। पहली नजर में यूरी को प्यार हो गया। दरअसल, मार्गो एक सिंथेटिक सेक्स डॉल है। यूरी के दिमाग पर मार्गो का जादू छाया गया। इसके बाद उन्होंने मार्गो को अपना जीवन साथ बनाने का फैसला कर लिया।

यह भी पढ़े :— पति ने बहुत ज्यादा किया प्यार, परेशान हो पत्नी ने मांगा तलाक

पूरे रीतिरिवाज से की शादी
यूरी ने कुछ समय पहले मार्गो से सगाई की। दोनों की रिंग सेरेमनी और किसिंग वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की गई है। सगाई के बाद यूरी ने पूरे रीतिरिवाज से मार्गो से शादी कर ली। यूरी का कहना है कि मार्गो की खूबसूरती ने उन्हें शादी के लिए मजबूर कर दिया।

पेशे से बॉडीबिल्डर है यूरी
यूरी की शानदार शादी में दर्जनों मेहमान मौजूद थे। सबके सामने यूरी ने मार्गो को अपनी पत्नी स्वीकार किया। यूरी ने किस कर इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। यूरी के इंस्टाग्राम पर दो अकाउंट है। दोनों पर ही उनके लाखों फॉलोवर्स हैं। यूरी पेशे से बॉडीबिल्डर है, जबकि मार्गो एक प्लास्टिक डॉल है। सोशल मीडिया पर यूरी और मार्गो की शादी की तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रही है। इसमें दोनों को साथ डांस करते देखा जा सकता है। यूरी और मार्गो की तस्वीरों को देखकर लोग कई प्रकार के कमेंट कर रहे है। कुछ लोग तो बॉडीबिल्डर को सनकी बता रहे है।