
Viral video
नई दिल्ली। कोरोनावायरस ( coronavirus ) के बढ़ते हुए खतरे को देखते हुए हर कोई अपनी तरफ से लोगों को जागरूक करने में लगा हुआ है। एक ओर जहां सरकार लोगों को तमाम जरूरी कदम उठाने के लिए एडवाइजरी जारी कर चुकी है। वहीं कुछ लोग अपने खास अंदाज में इस खतरनाक वायरस से निपटने के तौर-तरीकों के बारे में बता रहे है।
इसी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया ( Social Media ) पर खूब वायरल हो रहा है। कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई में ऊटी के छोटे से गांव के रहने वाले इस बच्चे ने लोगों को साफ सफाई का जो पाठ पढ़ाया उसे देखकर हर कोई छोटे उस्ताद की तारीफ कर रहा है। इस 20 सेकेंड के वीडियो में बच्चा लोगों को हाथ धोने की सलाह दे रहा है।
बच्चे ने अपने वीडियो ( Video ) में हाथ धोने का सही तरीका लोगों को समझाया है, जिसे सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को IAS सुप्रिया साहू ने शेयर किया है। उन्होंने वीडियो के कैप्शन लिखा कि मिलिए तमिलनाडु के ऊटी के छोटे से गांव के इस बच्चे से जिसने कोरोनावायरस से बचने के लिए हाथ धोने का सबसे सही तरीका बताया है।
इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी बच्चे के हाथ धोने के तरीके की सराहना की है और साथ ही गुजारिश की है कि हर व्यक्ति को इसी तरह से हाथ धोना ( Hand Wash ) चाहिए। अभी तक इस वीडियो को 48k व्यूज, 223 रिट्वीट और 1k से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
Published on:
21 Mar 2020 01:26 pm
