script65 साल के इस टीचर को 30 साल छोटी शिष्या दे बैठी थी दिल, बोले- मेरे अंग-अंग से… | love story of professor matuknath and julie | Patrika News

65 साल के इस टीचर को 30 साल छोटी शिष्या दे बैठी थी दिल, बोले- मेरे अंग-अंग से…

Published: Nov 01, 2018 04:20:34 pm

Submitted by:

Vinay Saxena

‘लव गुरु’ के नाम से मशहूर बिहार के मटुकनाथ चौधरी एक बार फिर से चर्चा में हैं।

omg

65 साल के इस टीचर को 30 साल छोटी शिष्या दे बैठी थी दिल, बोले- मेरे अंग-अंग से…

नई दिल्ली: ‘लव गुरु’ के नाम से मशहूर बिहार के मटुकनाथ चौधरी एक बार फिर से चर्चा में हैं। दरअसल, 40 साल की नौकरी के बाद वह सेवानिवृत्त हो गए हैं। इसी के साथ उन्होंने ये भी जाहिर कर दिया है कि वह 65 साल की उम्र में अपने लिए दुल्हन ढूंढ रहे हैं। हम आपको उनकी इससे पहले की अनोखी प्रेम कहानी के बारे में बता रहे हैं, जब मटुकनाथ चर्चा में आए थे।
30 साल छोटी शिष्या जूली के साथ किया था प्रेम

साल 2004, बिहार के ‘लव गुरु’ प्रोफेसर मटुकनाथ और उनकी स्टूडेंट जूली की प्रेम कहानी इंटरनेशनल मीडिया की सुर्खियां बनी। इस कहानी की खास बात ये थी कि टीचर और गुरु के बीच 30 साल की उम्र का अंतर था। दोनों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ी, लेकिन आखिरकार दोनों ने शादी कर ली।
कैसे परवान चढ़ा था प्यार

पटना यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर मटुकनाथ ने एक कैंप लगाया था। इस कैंप में यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट जूली भी पहुंची थी। इस दौरान दोनों के बीच बातचीत हुई। दोनों ने एक-दूसरे का नंबर लिया। इसके बाद दोनों के बीच घंटों फोन पर बात होने लगी। मटुकनाथ के मुताबिक, एक दिन जूली का फोन आया और उसने कहा कि वो मुझे पसंद करती हैं और मुझसे शादी करना चाहती हैं। बातचीत का सिलसिल प्यार में बदला और फिर दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। इसके बाद 15 जुलाई, 2006 को स्टूडेंट से अफेयर के बाद मटुकनाथ को हिंदी डिपार्टमेंट के रीडर पद से सस्पेंड कर दिया था। बाद में 20 जुलाई, 2009 को उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।
मटुकनाथ की पत्नी ने भिजवा दिया था जेल

सस्पेंड और बर्खास्तगी के बाद मटुकनाथ के लिए मुश्किलें कम नहीं हुई थी। उनके खिलाफ कई जगहों पर स्टूडेंट्स और लोगों ने नारेबाजी की। उनके जूली के साथ रिश्ते को गलत बताया। मटुकनाथ की पत्नी को जब उनकी लव स्टोरी की खबर लगी तो उन्होंने दोनों को जेल भिजवा दिया था। हालांकि, जेल से छूटने के बाद दोनों की लाइफ सामान्य हो गई। हालांकि मटुकनाथ की यह शिष्या और उनके जीवन के प्यार ने इन दिनों अध्यात्म का रुख कर लिया है और प्रेम के लिए चर्चित ‘लव गुरु’ मटुकनाथ फिर तन्हा हो गए थे।
फेसबुक पर लिखा— मेरे अंग-अंग से यौवन की उमंग छलक रही है!

बता दें, मटुकनाथ ने फेसबुक पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि.. मैं 65 वर्ष का लरिका हूं! मेरे अंग-अंग से यौवन की उमंग छलक रही है! जब मैं मस्त होकर तेज चलता हूं तो लोग नजर लगाते हैं! दौड़ता हूं तो दांतों तले अंगुली दबाते हैं ..।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो