
Zoo में बाघ के पिंजरे में कूद गया शख्स, सुरक्षाकर्मियों ने देखा तो उड़ गए होश, जानिए फिर क्या हुआ
नई दिल्ली।
महाराष्ट्र ( Maharashtra ) के औरंगाबाद शहर से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक चिड़ियाघर ( Zoo ) में बाघ ( Tiger ) के पिंजरे में घुस गया। जब वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने युवक को पिंजरे के अंदर देखा, तो होश उड़ गए। एकबारगी तो अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, गनीमत रही कि सुरक्षाकर्मियों की समय रहते युवक पर नजर पड़ गई और उसे बचा लिया। इस बात की जानकारी चिड़ियाघर के एक अधिकारी ने दी।
युवक निकला मानसिक रोगी
निकाय अधिकारी ने बताया कि 30 वर्षीय सिद्धार्थ चिड़ियाघर के पीछे स्थित दीवार से अंदर कूद गया और बाघ के पिंजरे के भीतर तक पहुंच गया। अधिकारियों का कहना है कि उसे किसी ने दीवार पर चढ़ते नहीं देखा। लेकिन, उसे पिंजरे के अंदर देखा गया। युवक मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। जब सुरक्षाकर्मियों की नजर युवक पर पड़ी तो उसे बचा लिया गया और पुलिस को सौंप दिया गया। क्रांति चौक पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि युवक मानसिक रूप से बीमार दिखाई देता है। उसे उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।
Updated on:
06 Jun 2020 02:28 pm
Published on:
06 Jun 2020 02:26 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
