2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

परिवार कर रहा था शादी की तैयारियां, पिता ने कहा- वह शादी के लिए घर आने वाला था अब…

"अजीब विडंबना है। वह शादी के लिए घर आने वाला था। अब हम उसके पार्थिव शरीर का इंतजार कर रहे हैं।"

2 min read
Google source verification
major chitresh Bisht

परिवार कर रहा था शादी की तैयारियां, पिता ने कहा- "वह शादी के लिए घर आने वाला था अब..."

नई दिल्ली। मेजर चित्रेश सिंह बिष्ट की आगामी सात मार्च को शादी होनी थी और पूरा परिवार उनकी शादी की तैयारी कर रहा था। लेकिन किस्मत ने क्रूर मोड़ लिया और रविवार को वे सभी लोग मेजर के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास आईईडी निष्क्रिय करते समय शहीद हुए मेजर बिष्ट (31) के निधन के अगले दिन नेहरू कॉलोनी स्थित उनके आवास पर मातम पसरा है। मेजर बिष्ट अपनी शादी के लिए 28 फरवरी को घर आने वाले थे। उनका पार्थिव शरीर यहां मिलिट्री हॉस्पिटल में रविवार को पहुंचा। अंतिम संस्कार के लिए इसे सोमवार सुबह उनके आवास पर ले जाया जाएगा। खुशियों का शोरगुल दुखी परिजनों के करुण क्रंदन में बदल गया।

यह भी पढ़ें- पुलवामा अटैक: खुल गया '313_get' का राज, जानिए इसके जरिए क्या साजिश कर रहा था जैश- ए- मोहम्मद

उनके पिता सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक एस.एस. बिष्ट ने कहा, "अजीब विडंबना है। वह शादी के लिए घर आने वाला था। अब हम उसके पार्थिव शरीर का इंतजार कर रहे हैं।" मेजर के पिता पहले ही अपने बेटे की शादी के ज्यादातर कार्ड बांट चुके थे और शादी के लिए गांववासियों और रिश्तेदारों को आमंत्रित करने के लिए वह इसी महीने कुमाऊं जिले में स्थित अपने गांव पीपली गए थे। मेजर विष्ट नौशेरा सेक्टर में बम निरोधक दस्ते की अगुआई कर रहे थे, जब आईईडी में विस्फोट हुआ।

यह भी पढ़ें- जवान ने हमले से पहले पत्नी से कहा- पिता की आंख में दवा डाल देना मैं...

मेजर के परिजन और पड़ोसी उन्हें इंजीनियरिंग कॉर्प्स का बहादुर और ईमानदार अधिकारी बुलाते थे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा, "मैं देश की सेवा में मेजर बिष्ट की शहादत को नमन करता हूं और शहीद के परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। संकट की इस घड़ी में पूरा देश उनके साथ खड़ा है।" राज्यपाल बेबी रानी मौर्या और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी मेजर बिष्ट के निधन पर शोक व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें- बेटे के लिए बनाए नए घर को देख अब रो रहा है परिवार, अचानक शहादत की खबर सुन मंगेतर को याद आने लगी वो आखिरी बात

Story Loader