8 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

एक ही गांव में 15 पत्नियों के साथ रहता है शख्स, 107 बच्चों का है पिता जानिए किस शासक को करता है फॉलो

शादी के बाद अकसर पति-पत्नी के बीच नोंकझोंक कोई नई बात नहीं है। अकसर लोगों ये कहते हुए सुना जाता है शादी से पहले की लाइफ ज्यादा बेहतर थी। लेकिन एक शख्स ऐसा भी है जिसकी एक दो नहीं बल्कि 15 पत्नियां हैं।

2 min read
Google source verification
Man Living In Village with 15 Wives And 107 Children Follow King Suleman

Man Living In Village with 15 Wives And 107 Children Follow King Suleman

अकसर पुरुषों को यह कहते हुए सुना जाता है कि, शादी से पहले उनकी लाइफ अच्छी थी। शादी के बाद पत्नी उन्हें अपनी मर्जी का कुछ करने ही नहीं देती। ऐसे में एक शख्स ऐसा है जिसकी एक दो नहीं बल्कि 15 पत्नियां हैं। खास बात यह है कि इस सभी के साथ वो एक ही गांव में रहता है। इन पत्नियों से इस शख्स के 107 बच्चे भी हैं। इस शख्स का नाम डेविड सकायो कलुहाना है। वह पश्चिमी केन्या का रहने वाला है। पेशे से ये शख्स एक किसान है। लेकिन ये एक राजा के जीवन से काफी प्रभावित है। यही वजह है कि इसने एक से ज्यादा शादियां की हैं।

61 वर्षीय डेविड एक छोटे से गांव में सभी पत्नियों के साथ रहता है। डेविड हर पत्नी का ठीक से ध्यान रख सके, इसके लिए उसने बकायदा एक रोस्टर यानी टाइम टेबल बनाया है।

डेविड सकायो का दावा है कि, वह राजा सुलैमान की तरह हैं, जिनकी 700 पत्नियां थीं। वो भी उन्हीं की तरह है और वो ज्यादा से ज्यादा शादियां करने में विश्वास रखता है।

यह भी पढ़ें - महिला ने दिया जुड़वां बच्चों को जन्म, बाद में पता चला अलग-अलग हैं दोनों के पिता

डेविड ने दावा किया कि उसका दिमाग बहुत तेज है और उसके मैनेज करने के लिए एक शादी काफी नहीं है। ऐसे में उसने ज्यादा शादियां की हैं ताकि उसकी अलग-अलग पत्नियां उसका ध्यान रख सकें।

डेविड ने एक इंटरव्यू में कहा- अगर मेरी 20 पत्नियां होतीं तो भी मुझे कोई दिक्कत नहीं होती। मैं राजा सुलैमान की तरह हूं, सुलैमान की 700 पत्नियां और 300 दासियां थीं। कुल मिलाकर एक हजार पत्नियां।

सभी पत्नियां डेविड से खुश
डेविड जहां इतनी शादियों के बाद भी खुश है, वहीं उसकी पत्नियां भी डेविस से विवाह कर खुशी से जीवन बिता रही हैं। डेविड की पत्नी जेसिका कलुहाना से डेविड के 13 बच्चे हैं। इनमें से 2 बच्चों की मौत हो चुकी है। जेसिका के मुताबिक, हमलोग शांति और एकजुटता से रहते हैं। 'मैं पति से बहुत प्यार करती हूं।'

वहीं डेविड की पत्नी डुरीन कलुघाना ने कहा- 'मैं किसी से जलती नहीं हूं. हमलोग समन्वय के साथ रहते हैं।'
डेविड की सात्वीं पत्नी रोज से उन्हें 15 बच्चे हैं। रोज बताती हैं कि, हम लोगों में कभी झगड़ा नहीं होता है। क्योंकि हम सभी एक दूसरे प्यार करते हैं। किसी को भी तकलीफ होती है तो सभी साथ खड़े रहते हैं।

यह भी पढ़ें - Optical Illusion: हाथियों के झुंड में फुटबॉल खेल रहा गेंडा, 99 फीसदी ढूंढने में हुए फेल, क्या आपको आया नजर?