नई दिल्ली। रोजमर्रा की जरूरतों और दिक्कतों से जूझता हिंदुस्तान भले अमेरिका नहीं बन पाया, लेकिन हमारे देसी जुगाड़ से कई काम में आसानी हो गई है। आज भी कई लोग ऐसे है जो जुगाड़ का मतलब नहीं समझते है। जब मानक संसाधनों का अभाव हो या वे बहुत महगें हों तो 'कामचलाऊ ढंग' से कुछ करके काम निकाल लेने को भी जुगाड़ कहते हैं। अपने देश के हर कौने में ऐसे लोग मिल जाएंगे जो देसी जुगाड़ से अपने रोजमर्रा के काम करते है। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में एक गरीब मजदूर के बेटे नीरज मौर्य ने अनोखा काम कर सभी को चौंका दिया।