11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: शादी से कुछ दिन दूल्हे को हुआ Corona, ICU पहुंच दुल्हन ने रचाई शादी !

शख्स का नाम कार्लोस मुनिज़ (Carlos Muniz) है। कार्लोस को कोरोना उसी हफ्ते में हुआ, जब उसकी शादी होने वाली थी। लेकिन इसकी वजह से उसकी शादी नहीं रुकी। रिपोर्ट के मुताबिक कार्लोस मुनिज़ (Carlos Muniz) की मंगेतर ग्रेस, सैन एंटोनियो के मेथोडिस्ट अस्पताल (San Antonio's Methodist Hospital) पहुंची और 11 अगस्त को उनसे शादी कर लिया।  

less than 1 minute read
Google source verification

image

Vivhav Shukla

Aug 21, 2020

Man marries fiancee in hospital while undergoing treatment

Man marries fiancee in hospital while undergoing treatment

नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोनावायरस (Coronavirus) ने तबाही मचा रखी है। इस भायवह वायरस के चलते रोजाना हजारों लोगों की मौत हो रही है। इतना ही नहीं इस दौर में कौन कब इस वायरस से संक्रमित हो जाए इस बारे में भी कहना बहुत मुश्किल है। हाल ही में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। दरअसल, टेक्सास (Texas) में एक शख्स शादी से कुछ ही वक्त पहले ही कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित हो गया। जिसके बाद उसे आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा।

पीपुल्स मैग्जीन के मुताबिक शख्स का नाम कार्लोस मुनिज़ (Carlos Muniz) है। कार्लोस को कोरोना उसी हफ्ते में हुआ, जब उसकी शादी होने वाली थी। लेकिन इसकी वजह से उसकी शादी नहीं रुकी। रिपोर्ट के मुताबिक कार्लोस मुनिज़ (Carlos Muniz) की मंगेतर ग्रेस, सैन एंटोनियो के मेथोडिस्ट अस्पताल (San Antonio's Methodist Hospital) पहुंची और 11 अगस्त को उनसे शादी कर लिया।

दोनों की शादी का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसे सैन एंटोनियो के मेथोडिस्ट अस्पताल (San Antonio's Methodist Hospital) की तरफ से जारी किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि, कार्लोस मुनिज़ (Carlos Muniz)की हालत गंभीर हो गई थी, उनको ईसीएमओ में रखा गया है. यही, उनके बचने का आखिरी रास्ता था। पोस्ट के मुताबिक कार्लोस की नर्स ने उनको ग्रेस से शादी करने का सुझाव दिया था।

देखें वीडियो

क्या है वीडियो के अंदर?

वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि कार्लोस मुनिज़ (Carlos Muniz) अस्पताल के आईसीयू में शादी कर रहे हैं। इस दौरान वे टक्सीडो में और दुल्हन ने ड्रेस पहना हुआ है। इतना ही वहां मौजूद सभी लोग मास्क भी पहने हुए हैं।