27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उड़ान से ठीक पहले पायलट के केबिन में घुसने की जिद करने लगा यात्री, फिर हुआ एेसा

कोलकाता जा रहे इंडिगो के एक विमान में मोबाइल चार्ज करने के एक यात्री ने कॉकपिट के अंदर जाने की कोशि की। बताया जा रहा है कि वह नशे में था
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vinay Saxena

•

Updated: 26 Sep 2018, 11:45 AM IST

omg

उड़ान से ठीक पहले पायलट के केबिन में घुसने की जिद करने लगा यात्री, फिर हुआ एेसा

नई दिल्ली: कोलकाता जा रहे इंडिगो के एक विमान में मोबाइल चार्ज करने के एक यात्री ने कॉकपिट के अंदर जाने की कोशि की। बताया जा रहा है कि वह नशे में था। यह घटना उस वक्त हुई जब विमान उड़ान भरने वाला था। काफी समझाने के बाद भी जब वह मानने के लिए नहीं तैयार हुआ तो उसे विमान से उतार दिया गया और विमान के कर्मचारी उसे थाने लेकर गए।

उड़ान से ठीक पहले काॅकपिट में घुसने की जिद करने लगा यात्री

सोमवार को मुंबई से कोलकाता जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-395 मंगलवार शाम 5.55 बजे उड़ान भरने वाली थी। अचानक एक यात्री कॉकपिट में जाने की जिद करने लगा। वह अपना फोन चार्ज करना चाहता था। विमान के कर्मचारियों ने उसे काफी समझाने की कोशिश की। लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा था और कॉकपिट में जाने की कोशि कर रहा था। आखिरकार कैप्टन ने सुरक्षा कारणों से उसे उतार दिया और मुंबई पुलिस को सौंप दिया। हालांकि, उसके खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया।

यात्री को विमान से उतार दिया गया


इंडिया के एक प्रवक्ता के बयान के मुताबिक, ''मानक संचालन प्रक्रिया के तहत 24 सितंबर को मुंबई से कोलकाता जा रही 6ई-395 उड़ान के कैप्टन ने सुरक्षा के उल्लंघन के आधार पर यात्री को विमान से उतार दिया।''

पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया

यात्रियों के वाणिज्यिक उड़ान के कॉकपिट में प्रवेश करने पर पाबंदी होती है। एयरपोर्ट थाने के एक अधिकारी ने बताया कि 35 साल की व्यक्ति को थाने ले जाया गया। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया।

नशे में था यात्री ने की एेसी हरकत

बताया जा रहा है कि वह यात्री नशे में था और अपना मोबाइल फोन चार्ज करना चाहता था। इसलिए वह कॉकपिट में घुसने लगा। शख्स के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं किया गया है।