
दुनिया की सबसे गहरी झील पर लेटा दिखा एक शख्स, बोला- ऐसी-ऐसी आवाज़ें सुन लग रहा है डर
नई दिल्ली। पिछले साल सर्दियों में एक लड़की की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। लड़की की ठंढ से पलकें तक जम गई थीं। इस साल भी कई ऐसी तस्वीरें और खबरें वायरल हो रही हैं जिन्हें देख ठंड के कहर का एहसास होता है। इसी क्रम में दुनिया की सबसे गहरी झील लेक बैकाल (रूस) भी इस ठंढ में जम गई है। यह झील इस तरह जम गई है कि इसपर खड़े होकर इसकी गहराई आप साफ देख सकते हैं। इस झील के ऊपर चलने पर ऐसा लगता है कि मानों आप कांच पर चल रहे हों। यूं तो कैस्पियन सागर दुनिया की सबसे ज़्यादा पानी वाली झील है, बयकाल का नाम दूसरे नंबर पर आता है। क्योंकि कैस्पियन का पानी खारा है, इसलिए बयकाल दुनिया की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है। इस झील पर बर्फ की 15 मीटर की बर्फ की मोटी परत जमी है। बता दें कि यह झील सालभर में 4-5 महीनों के लिए जमी ही रहती है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक शख्स इस झील पर चलता दिख रहा है। वीडियो में इस झील को लेकर जानकारी देते समय उसे बर्फ के चटकने की लगातार आवाज़ें भी आ रही थीं।
दुनिया की सबसे पुरानी झील का मिला है दर्जा
इस झील को इस तरह जमे हुए देखने का अनुभव ही अलग है। एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक, इस झील को देखने के लिए हर साल कई सैलानी यहां आते हैं। यूनेस्को ने इसे विश्व की अनूठी प्राकृतिक विरासतों की सूची में शामिल कर रखा है। बता दें कि इसे दुनिया की सबसे साफ पानी वाली झील कहा जाता है। इस झील में पूरी धरती का करीब 22 से 23 फीसदी पानी बिलकुल ताजा है। करीब 3 करोड़ साल पुरानी इस झील को दुनिया की सबसे पुरानी झील माना जाता है। इस झील को देखकर अनुभव होता है कि प्रकृति कितनी अनूठी है। दुनिया के कई ऐसे जीव हैं जो इसी झील में पाए जाते हैं।
Published on:
23 Jan 2019 11:48 am
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
