7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मगरमच्छ से लड़कर हथिनी ने बचाई अपने बच्चे की जान, देखें माँ की ममता की शक्ति का वीडियो

Mother Elephant Saves Baby Elephant from Crocodile: इंसान हो या जानवर, सभी अपने बच्चों से प्यार करते हैं और उनकी खातिर किसी से भी लड़ जाते हैं। ऐसा ही कुछ हाल ही में देखने को मिला जब अपने बच्चे को बचाने के लिए एक हथिनी बिना परवाह किए एक मगरमच्छ से भिड़ गई।

2 min read
Google source verification
mother_elephant_saves_baby_elephant_life.jpg

Mother Elephant saves Baby Elephant from Crocodile

माता-पिता का प्यार कुछ ऐसा होता है कि अपने बच्चे की जान बचाने के लिए वो किसी से भी लड़ सकते हैं। यह प्यार इंसानों में तो देखने को मिलता है ही, पर यह सिर्फ इंसानों तक ही सीमित नहीं है। जानवर भी अपने बच्चों से प्यार करते हैं और उनकी जान बचाने की खातिर किसी भी मुश्किल से भिड़ सकते हैं। हाल ही में इसी तरह का एक मामला देखने को मिला, जब एक हथिनी ने खतरे का सामना करते हुए अपने बच्चे की जान बचाई।


बच्चे की जान बचाने के लिए मगरमच्छ से भिड़ी हथिनी

इंसानों की ही तरह जानवर भी अपने बच्चों से प्यार करते हैं और इस बात का उदाहरण हाल ही में देखने को मिला। एक हथिनी से अपने छोटे से बच्चे की जान बचाने के लिए मगरमच्छ की भी परवाह नहीं की और इससे भिड़ पड़ी। नीचे दिए गए वीडियो में यह दिखाया गया है।

पानी पीते समय मगरमच्छ करता है छोटे हाथी पर हमला

वीडियो में दिखाया गया है कि एक छोटा हाथी पानी से भरे गड्ढे में जाता है। उसकी माँ हथिनी से गड्ढे के बाहर खड़ी होती है। छोटा हाथी पानी पीने के लिए गड्ढे में उतरता है, पर उसे इस बात का पता नहीं होता है कि उस गड्ढे में पहले से ही एक मगरमच्छ घात लगाए बैठा हुआ था। जैसे ही छोटा हाथी अपनी माँ हथिनी के साथ गड्ढे में पानी पीने के लिए उतरता है, मगरमच्छ हमला करने के लिए सतर्क हो जाता है। इसके बाद मौका लगते ही मगरमच्छ छोटे हाथी पर हमला कर देता है और उसे शिकार बनाने की कोशिश में लग जाता है।

हथिनी ने बचाई अपने बच्चे की जान

अपने बच्चे को खतरे में देखकर हथिनी अपनी सूंड से मगरमच्छ पर हमला करती है। पर जब इससे फायदा नहीं होता है, तब हथिनी अपने बच्चे की जान बचाने के लिए गड्ढे में उतर जाती है और अपने भारी भरकम पैर से मगरमच्छ पर हमला कर देती है। हथिनी के भारी भरकम पैर से मगरमच्छ घबरा जाता है और छोटे हाथी को छोड़कर भाग जाने में ही अपनी भलाई समझता है और गड्ढे से भाग निकलता है।

इस तरह हथिनी मगरमच्छ से लड़कर अपने बच्चे की जान बचा लेती है।


यह भी पढ़ें- अब एलन मस्क से पूछ सकेंगे कोई भी सवाल, खर्च करने पडने सिर्फ 325 रुपये