18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहाँ की महिलायें सिर्फ अपनी शादी के दिन नहाती हैं, ऐसे रखती हैं पूरी लाइफ खुद को फ्रेश

weird news: दुनिया में एक जगह ऐसी भी है जहां की महिलायें अपने पूरे जीवनकाल में केवल एक बार नहाती हैं। ये फिर भी काफी फ्रेश रहती हैं।

2 min read
Google source verification

image

Mahima Pandey

Jun 14, 2022

Namibia Himba tribe women bath only once in their entire life

Namibia Himba tribe women bath only once in their entire life

दुनिया में कई रहस्य हैं और अजीब परम्पराएं भी हैं। कई ऐसे लोग हैं जिनका रहन-सहन और खान-पान अक्सर हैरान करता है। आज भी आधुनिक दुनिया में ऐसे कई इलाके हैं जहां के लोग अपनी परंपराओं को निभाने के लिए आगे रहते हैं। एक ऐसी आदिवासी जनजाति जी जहां की महिलायें अपने पूरे जीवनकाल में केवल एक बार नहाती हैं। ये जनजाति अफ्रीका के नामीबिया में रहती है है और इसका नाम हिम्बा जनजाति है।

दरअसल, हिंबा जनजाति की महिलायें अपने पूरे जीवनकाल में एक बार नहाती हैं। ये महिलायें केवल अपनी शादी के दिन ही नहाती हैं फिर भी ये हमेशा फ्रेश रहती हैं। यहाँ तक कि अपने हाथ धोने और कपड़े धोने के लिए भी पानी का इस्तेमाल नहीं कर सकती हैं।

कैसे रहती हैं फ्रेश?
हिंबा जनजाति की महिलायें अपने आप को साफ रखने के लिए जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल करती हैं। वो पहले इन्हें उबालती हैं और फिर इसके भांप से खुद को साफ रखती हैं। इससे इनके शरीर से बदबू नहीं आती। धूप से खुद को बचाने के लिए ये एक खास तरह का लोशन इस्तेमाल करती हैं जो जानवरों की चर्बी और लोहे जैसे खनिज तत्व से बनती हैं।

यह भी पढ़े- पीरियड्स के दिनों में यहाँ घर से निकाल दी जाती हैं महिलायें, नर्क बन जाती है ज़िंदगी

इस लोशन से मच्छर और कीड़े भी इनसे दूर रहते हैं। इन महिलाओं को बाहरी दुनिया में रेड मैन के नाम से भी जाना जाता है। इनका पहनावा भी केवल लूँगी होता है और ये खास तरह के गहने पहनती हैं। ये लोग काफी धर्मिक होते हैं और बच्चों के जन्म को लेकर भी इनके यहाँ दिलचस्प परंपरा है।