
nick butter
नई दिल्ली। इस दुनिया में बहुत से ऐसे लोग है जो हट कर करना चाहते है। ये हमेशा भीड़ से अलग चलते है। यह लोग बहुत जुनूनी होती है और अपने सपने को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक गुजर जाने के लिए तैयार रहते है। आज आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे है जिनके नाम अनोखा विश्व रिकॉर्ड दर्ज है। जी हां, हम बात कर रहे है इंग्लैंड के ब्रिस्टल शहर में रहने वाले निक बटर की। इस बंदे ने दुनिया के सभी 196 देशों के मैराथन दौड़कर एक अनोखा विश्व रिकॉर्ड बनाया है। बटर अब तक 592 मैराथन दौड़ चुके हैं।
196 देशों में मैराथन दौड़कर बनाया अनोखा रिकॉर्ड
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यह अनोखा कारनाम करने वाले निक बटर दुनिया के पहले शख्स बन गए है। इस शख्स ने दुनिया के सभी 196 देशों में मैराथन दौड़कर अपने नाम एक अनोखा विश्व रिकॉर्ड बनाया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने इस मैराथन दौड़ की शुरुआत पिछले साल जनवरी में कनाडा से की थी। इस अनोखे मैराथन रिकॉर्ड को बनाने में निक को कुल 674 दिन लगे। 30 वर्षीय निक ने अपना आखिरी मैराथन ग्रीस की राजधानी एथेंस में 26.2 मील की दूरी तय कर पूरा किया।
यह भी पढ़े :— 100 साल की ये दादी है मॉर्डन, इस उम्र में भी है काफी हेल्दी और फिट, पोता-पोतियों के साथ जमकर करती है पार्टिया
दोस्त से मिली प्ररेणा
इस बारे में निक ने बताया कि उनके दोस्त केविन वेबर से उनको यह प्रेरणा मिली। वे प्रोस्टेट कैंसर से पीड़िता था। बैंकर रह चुके निक ने बताया कि इससे उनके जीवन पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ा। तब से उनको तय कर लिया था कि वे जिंदगी को अपने हिसाब से जीएंगे। आपके यह जानकर हैरान होगी कि उन्होंने अपने मैराथन से करीब एक करोड़ 79 लाख रुपए का फंड भी इकट्ठा किया है।
कई दिक्कतों का हुआ सामना
एक रिपोर्ट के अनुसार, निक इस राशि को कैंसर पीड़ितों को दान करेंगे। अपनी मैराथन दौड़ के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि इस दौरान उनका अनुभव बेहतरीन था। वो जहां भी गए, लोगों से उनका भरपूर साथ मिला। निक ने बताया कि उन्हें यह अनोखा मैराथन रिकॉर्ड बनाने में कई दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा। दौड़ के दौरान कई बार उन्हें कुत्तों ने भी काट लिया। एक बार तो उन्हें एक कार ने टक्कर भी मार दी थी। लेकिन उन्होंने इन परेशानियों को डटकर मुकाबला किया।
Published on:
11 Jan 2021 12:26 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
