26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Optical Illusion: इस फोटो में छिपे हैं अंग्रेजी के 6 वर्ड, 10 सेकेंड में ढूंढ लिया आप भी है Genius

अगर आपको पजल्स यानी पहेलियां हल करने का शौक है और आप भी खुद को इस मामले में जीनियस मानते हैं तो आपके लिए ऑप्टिकल भ्रम पैदा करने वाली तस्वीरें बहुत बेहतर विकल्प हैं। ऐसी ही एक तस्वीर में अंग्रेजी के 6 शब्द छिपे हैं अगर 10 सेकेंड में आपने सब खोज लिए आप भी जीनियस में शुमार हो जाएंगे।

2 min read
Google source verification
Optical Illusion Can You Find 6 Hidden Words In This Photo In 10 Second

Optical Illusion Can You Find 6 Hidden Words In This Photo In 10 Second

आप भी पहेलियां हल करने का शौक रखते हैं तो आपके लिए ऑप्टिकल भ्रम पैदा करने वाली तस्वीरें काफी मददगार साबित हो सकती हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन जैसे शब्द से तो आप वाकिफ होंगे ही। हम भी आपके लिए लगातार ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी फोटोज लाते रहते हैं। इसी कड़ी में एक तस्वीर ऐसी है जिसमें अंग्रेजी के 6 वर्ड छिप हुए हैं। खास बात यह है कि इस तस्वीर में छिपे इन सभी अंग्रेजी के शब्दों को आपको महज 10 सेकेंड में खोज निकालना है। अगर आप इस काम में कामयाब होते हैं तो आप उन 2 फीसदी जीनियस की गिनती में शामिल हो जाएंगे जो या कारनामा कर पाए।

ऑप्टिकल इल्यूजन की इस तस्वीर को देख आपका सिर एक बार के लिए घूम जाएगा, क्योंकि इतनी आसानी आपको इसमें छिपे अंग्रेजी के शब्द दिखाई नहीं देंगे।

यही सबसे बड़ा चैलेंज है क्योंकि आसानी से अगर शब्द दिख जाएं तो बाज जैसी नजरें रखने वालों की परख भला कैसे होगी।

यह भी पढ़ें - Optical Illusion: इस तस्वीर में छिपे हैं अंग्रेजी के 6 वर्ड, सिर्फ 10 फीसदी लोग ही ढूंढ पाए सारे शब्द

रंगों से भरी इस तस्वीर में अंग्रेजी के शब्दों को ढूंढना थोड़ा मुश्किल जरूर है, लेकिन नामुमकिन नहीं है। ऐसे में आपको अपनी नजरों को कुछ ऐसा घुमाना होगा कि, ये छिपे हुए शब्द खुद ब खुद आपको नजर आने लगें।

हिंट के जरिए शब्द ढूंढने में होगी आसानी
आपको इस तस्वीर में दिए गए अंग्रेजी के शब्दों को खोजना है तो आपको हम कुछ हिंट देते हैं। इन हिंट्स या यूं कहें सुराग के जरिए आप अपनी खोज को और आसान बना सकते हैं।

पहले तो इस तरह की तस्वीर में जब शब्द ढूंढने हों, तो तस्वीर में मौजूद कैरेक्टर्स यानी कि पात्र गौर से देखें। इन पात्रों के आस-पास ही अंग्रेजी के शब्द छिपे होते हैं।

इन पात्रों के अलावा तस्वीर में दी गई थीम को भी समझना होगा। थीम के मुताबिक शब्दों को ढूंढना और आसान हो जाएगा। हालांकि ये काम आपको पलक झपकते ही करना है।

इन हिंट्स के बाद भी अगर आप तस्वीर में छिपे सभी 6 शब्द नहीं ढूंढ पाए तो अब आपकी मदद हम कर देते हैं।
इस फोटो में छिपे सभी 6 शब्द हैं- गेम्स (Games), पार्टी (Party), फ्रेंड्स (Friends), गिफ्ट (Gift), केक (Cake), बलून (Baloon).

यह भी पढ़ें - Optical Illusion: पहले 6 सेकंड में आपको इस तस्वीर में क्या दिखा, जवाब खोलेगा आपकी सोच का राज