10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Optical Illusion: इस फोटो में कुत्ता तो दिखाई दे गया पर बिल्ली कहाँ हैं? अगर बाज जैसी है नजर तो ढूंढकर दिखाएं

Optical Illusion Image: आज एक ऐसी तस्वीर लेकर आए हैं जिसमें आपको एक जानवर तो बड़ी आसानी से दिखेगा लेकिन दूसरा जानवर आपको ढूँढने में बड़ी मुश्किल आने वाली है। यदि आपने दूसरा जानवर ढूंढ लिया तो आपकी नजर का जवाब नहीं!

2 min read
Google source verification

image

Mahima Pandey

Jul 31, 2022

Optical Illusion: find cat hidden in this picture

Optical Illusion: find cat hidden in this picture

सोशल मीडिया पर आजकल खूब ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी तस्वीरें देखने को मिल रही हैं। खासकर ऐसी तस्वीरों में लोगों को अधिक मजा आ रहा जो उन्हें चुनौती दे रहे। ऐसी तस्वीरें जिसे सॉल्व करने में माथा झन्ना जा रहा। ऐसी ही एक तस्वीर आज हम आपके लिए लाए हैं जिसमें आपको बिल्ली ढूँढ़नी हैं। यदि आपने बिल्ली ढूंढ ली तो आपकी नजर किसी बाज से कम नहीं है।

दरअसल, ये एक ऐसी तस्वीर है जिसमें आपको कुत्ता तो आराम से दिखाई देगा लेकिन बिल्ली ढूंढ पाना सिर खुजाने जैसा है। आप खुद इस तस्वीर को देखकर बताइए कि क्या आपको कहीं बिल्ली दिखाई दी?


यदि नहीं दी तो अपने मित्रों और अपनों से पूछिए शायद उन्हें दिखाई दे जाए। यदि आपने बिल्ली को इस तस्वीर में ढूंढ लिया है तो आपकी नजर बाज जैसी तेज है। यदि आप ऐसा नहीं कर पाए हैं तो दुखी होने की जरूरत नहीं है।



आप फोटो को जरा ध्यान से देखिए शायद आपको बिल्ली दिखाई दे जाए। यदि आप भी हार मान चुके हैं तो कोई बात नहीं। हम आपको बताएंगे कि आखिर बिल्ली है कहाँ। इस फोटो को जब आप ध्यान से देखेंगे तो आपको बिल्ली कुत्ते के ठीक ऊपर दिखाई देगी। है न आसान? ये बिल्ली पेड़ की टहनियों के बीच बनी है जिसे पहली नजर में समझ पाना आसान नहीं है।

अब जब जवाब मिल गया है तो आप किसका वेट कर रहे हैं? अपने दोस्तों और अपने रिश्तेदारों को भेजे और उन्हें भ्रमित करें।

यह भी पढ़े- Optical Illusion: इस तस्वीर में छिपे हैं अंग्रेजी के 6 वर्ड, सिर्फ 10 फीसदी लोग ही ढूंढ पाए सारे शब्द