13 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Optical Illusion: अगर 4 सेकंड में तस्वीर में छिपे गिरगिट को ढूंढ लिया तो मान जाएंगे कि आप हैं जीनियस

Optical Illusion Image: अक्सर ही सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूज़न वाली तस्वीरें ट्रेंड करती हुई दिखाई देती हैं। अपनी पहेली की वजह से सोशल मीडिया पर इस तरह की तस्वीरें वायरल भी हो जाती हैं। ऑप्टिकल इल्यूज़न की इन तस्वीरों को देखकर दिमाग तो चकरा जाता है, पर इनकी पहेली सॉल्व करने में मज़ा भी आता है। साथ ही इन्हें सॉल्व करना दिमागी कसरत के लिए भी अच्छा माना जाता है। आइए इसी तरह की एक ऑप्टिकल इल्यूज़न वाली तस्वीर पर नज़र डालते हैं।
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Tanay Mishra

May 30, 2023

hidden_chameleon_in_picture.jpg

Can you find hidden chameleon in 4 seconds in above picture?

ऑप्टिकल इल्यूज़न (Optical Illusion) को आँखों का धोखा भी कहते हैं। अक्सर ही हमें सोशल मीडिया के इस दौर में ऑप्टिकल इल्यूज़न वाली तस्वीरें देखने को मिलती हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर ही इस तरह की तस्वीरें ट्रेंड करती हैं। कई बार कुछ वेबसाइट्स पर भी इस तरह की तस्वीरें देखने को मिलती हैं। इनमें छिपी पहेली की वजह से ये सोशल मीडिया पर वायरल भी हो जाती हैं। ऑप्टिकल इल्यूज़न वाली तस्वीरों की मज़ेदार बात यह है कि लोगों को इन तस्वीरों में बताई हुई एक चीज़ ढूंढनी होती है। पर ऐसा करना आसान नहीं होता। हालांकि कुछ लोग ऐसा कर भी लेते हैं पर उन्हें भी इसमें समय लगता है। ऑप्टिकल इल्यूज़न का यह खेल मज़े के साथ-साथ दिमागी कसरत के लिए भी अच्छा है। आइए नज़र डालते हैं इसी तरह की एक ऑप्टिकल इल्यूज़न वाली तस्वीर पर, जिसमें आपको तस्वीर में छिपे एक गिरगिट को ढूंढ़ना है।


क्या तस्वीर में छिपे गिरगिट को आप ढूंढ सकते हैं?

ऊपर दी हुई तस्वीर में गांव का नज़ारा दिखाया गया है जिसमें एक घर के बाहर एक मैदान में एक हाथी लकड़ी के गट्ठे को अपनी सूंड में उठाये हुए दिख रहा है। पर इस तस्वीर में एक गिरगिट भी छिपा हुआ है। अगर आपने इस छिपे हुए गिरगिट को 4 सेकंड में ढूंढ लिया तो हम मान जाएंगे कि आप जीनियस हैं।

आपकी मदद के लिए पेश है एक हिंट

अगर आप तस्वीर में छिपे गिरगिट को नहीं ढूंढ पा रहे हैं तो हम आपकी मदद के लिए एक हिंट देते हैं। यह गिरगिट आपकी नज़रों से दूर नहीं है।

क्या आपको मिला तस्वीर में छिपा गिरगिट?

क्या आपको तस्वीर में छिपा गिरगिट मिला? और क्या आपको इसमें 4 सेकंड या इससे कम समय लगा? अगर हाँ, तो बहुत ही बढ़िया। अगर नहीं, तो निराश होने की कोई ज़रूरत नहीं। हम आपको बताते हैं कि तस्वीर में गिरगिट कहाँ छिपा है।

आइए बताते है तस्वीर में कहाँ छिपा है गिरगिट?

तस्वीर में गिरगिट कहाँ छिपा है, यह दिखाने के लिए हमने नीचे एक और तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में लकड़ी के गट्ठे में दाहिने तरफ गिरगिट दिखाई देगा। आपको इसे देखने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए हमने गिरगिट को गहरा करके उस पर सफेद सर्किल भी बना दिया है।


यह भी पढ़ें- बिना सीटबेल्ट पहने कार चलना शख्स को पड़ा भारी, जा उड़ा हवा में, देखें वीडियो