8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कई दिनों से महिला को थी दर्द की शिकायत, अचानक आंखों से रेंगकर बाहर निकला कीड़ा

लिवरपूल की रहने वाली इस महिला को कई दिनों से आंखों में दर्द की शिकायत थी। पहले तो वह इसे मामूली दर्द समझ कुछ समय तक नजरअंदाज करती रही। मगर एक दिन अचानक उनकी आंखों से कीड़ा रेंगते हुए बाहर निकलता दिखाई दिया। जानिए क्या है पूरा मामला...

2 min read
Google source verification
women.jpg

ऐसा कई बार होता है जब हमारे शरीर के अलग-अलग हिस्सों में अचानक होने वाले दर्द को मामूली समझ कर हम उसे नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन कई बार वहीं दर्द एक बड़े इंफेक्शन की वजह बन जाता है। कई बार ऐसे केसेस भी सामने आए हैं, जिसमें इन इंफेक्शन के कारण बॉडी के अंदर पैसासाइट बनने लगते हैं। पैरासाइट यानी ऐसे कीड़े जो बॉडी के खून को चूसकर जिंदा रहते हैं। ऐसा ही एक मामला लिवरपूल की रहने वाली महिला के साथ हुआ। महिला को कई दिनों से आंखों में दर्द की शिकायत थी, मगर वह उसे दरकिनार कर रही थी। वहीं अचानक एक दिन वह यह देखकर चौंक गई जब उसके आंखों से एक कीड़ा रेंगता हुआ बाहर निकला।

जी हां, ये मामला लिवरपूल की रहने वाली लुइस के साथ घटी है। लुइस के मुताबिक एक बड़ा सा कीड़ा उनकी आंखों से रेंगते हुए बाहर निकला। ये की कीड़ा लंबे समय से उसकी राइट आंख में रह रहा था। लुइस ने बताया की उनके आखों में कई दिनों से दर्द रहता था और उनकी राइट आंख में एक निशान था। उन्होंने उसे दाग समझ कर इग्नोर कर दिया था, उन्होंने ऐसा सोचा शायद किसी कीड़े के काटने की वजह से ऐसा निशान बन गया है, कुछ दिनों में ठीक हो जाएगा।

लुइस ने कहा आखों का वह निशान धीरे-धीरे बड़ा होता जा रहा था, जिसकी वजह से उनकी आंखों में सूजन भी आ रहा था। दर्द के कारण उनकी आंखे बंद भी नहीं हो पा रही थीं। उन्होंने अस्पताल जाकर चेकअप भी करवाया, मगर कुछ पता नहीं चला। एक रात लुइस के आंखों का दर्द ज्यादा बड़ गया। उन्होंने शीशे में जाकर अपनी आंखे देखना चाही, तभी उन्होंने देखा की उनके आंख से एक कीड़ा निकल रहा था। उस कीड़े के पैर भी थे। वह रेंगता हुआ बाहर निकल आया।


लुइस को एक पल के लिए अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा की उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उनके साथ ऐसा कुछ हो सकता है। लुइस के अनुसार, उस समय उन्हें ऐसा लग रहा था जैसे की वो कोई एलियन हैं और कीड़ा उनकी बॉडी से बाहर आ रहा है। कीड़ा निकलते ही लुइस तुरंत अस्पताल पहुंच गई, उन्होंने अपनी आंखों का चेकअप करवाया। कीड़ा फिलहाल पूरी तरह से बाहर निकल चुका है, वहां उन्होंने आखों की ड्रेसिंग करवाई, अब वो रिकवर हो रही हैं। उन्होंने अपनी इस कहानी को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। साथ ही उस कीड़े की भी फोटो शेयर की है। इस कीड़े को लेकर सब अपनी-अपनी राय देते नजर आए, कुछ लोगों का कहना है कि यह कीड़ा 'botfly' है।

यह भी पढ़ें: पत्नी को मंदिर में छोड़कर गर्लफ्रैंड के साथ बाइक पर घूम रहा था पति, पत्नी ने पकड़ा तो चप्पलों से पीटा