7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खुद की बनाई पेंटिंग बेच करोड़ों कमा चुका ये सुअर, वीडियो देख नहीं होगा यकीन!

Pigcasso Video Viral : अब तक आपने फिल्मों में जानवरों को कई तरह की कलाकारी करते हुए देखा होगा। आज हम आपको एक सूअर के बारे में बताएंगे जो पेंटिंग बनाता है। उसकी बनाई पेंटिंग करोड़ों में बिकती है।

2 min read
Google source verification
porker_picasso_making_one_million_paintings_and_earned_crores_rupees_by_sell_see_the_video.jpg

बॉलीवुड फिल्म यमला, पगला दीवाना- 2 अगर आपने देखी होगी तो आपको ये भी याद होगा कि फिल्म में एक बंदर था। जिसकी बनाई हुई पेंटिंग लोगों को इमोशनल कर देती थी। जिसे देखने के बाद लोग उस पेंटिंग को खरीदने के लिए उतावले हो जाते थे और मुंहमांगी कीमत देने को तैयार रहते थे। खैर वो एक फिल्म थी। आज हम आपको रियल के एक पेंटर एनिमल से मिलाएंगे जिसकी पेंटिंग इन दिनों लाखों-करोड़ों में बिक रही है। ये कोई मनगढ़ंत कहानी नहीं है, बल्कि ऐसा सच में हो रहा है।

आपको बता दें कि पेंटिंग बनाकर उनसे करोड़ों रुपए कमाने वाला ये जानवर एक सूअर है। जिसका नाम ‘पिगकासो’ है। आपको जानकर हैरानी होगी कि पिगकासो की पॉपुलैरिटी में दिन-ब-दिन इजाफा हो रहा है। जाहिर है कि अब तक आपने सूअर को कीचड़ में लोटते और गंदगी फैलाते हुए ही देखा होगा। लेकिन पिगकासो को सोशल मीडिया पर लोग उसकी पेंटिंग केलिए जानते हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीका की जोआने लेफसन (Joanne Lefson) ने पिगकासो को यह नाम दिया है। उनकी मुलाकात इस सूअर से सात साल पहले हुई थी। 50 वर्षीय ओआने बताती हैं कि उन्‍होंने सूअर को उस वक्‍त स्‍लॉटरहाउस से बचाया था जब उसकी जान खतरे में थी। तब से वो उनके साथ है।

यह भी पढ़े - कई रहस्यों को अपने अंदर दबाए है इंग्लैंड का ये स्टोनहेंज, तस्वीरों से जानें क्यों है प्रसिद्ध


जोआने लेफसन बताती हैं कि एक बार उनका पेंटिंग ब्रश सूअर बाड़े में छूट गया था जहां उन्होंने सूअर को ब्रश के साथ खेलते हुए देख लिया। उसके बाद वे सूअर के लिए कैनवास ले आईं तब उसने अजीबोगरीब पेंटिंग बनाई। खैर उस वक्‍त तक उसकी पेंटिंग उतनी अच्‍छी नहीं जितनी अच्‍छी अब है। पिगकासो की आर्ट को लोग काफी पसंद करते हैं। उसकी बनाई एक पेंटिंग 20 लाख रुपये से भी अधिक में बिकी थी। पिगकासो 400 से भी ज्‍यादा पेंटिंग्स बना चुका है, जिसकी कुल कीमत 10 करोड़ रुपये से अधिक है।

यह भी पढ़े - चीन के इस युवक ने 3 मिनट में हल किए 3 रुबिक क्यूब, बना दिया विश्व रिकॉर्ड