30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डिज़ाइन पसंद नहीं आया तो प्रियंका गांधी ने गिरवा दी थी इस बंगले की एक-एक ईंट, पिछले 12 सालों से लगातार…

हाल ही में पूरी तरह से राजनीति में शामिल हुईं प्रियंका गांधी का नाम एक बड़े विवाद से जुड़ चुका है।

2 min read
Google source verification

image

Vineet Singh

Mar 19, 2019

priyanka gandhi

डिज़ाइन पसंद नहीं आया तो प्रियंका गांधी ने गिरवा दी थी इस बंगले की एक-एक ईंट, पिछले 12 सालों से लगातार...

नई दिल्ली: कांग्रेस Congress की राष्ट्रीय सचिव प्रियंका गांधीPriyanka Gandhi इन दिनों आगामी लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारी में काफी व्यस्त दिखाई दे रही हैं। प्रियंका गांधी जगह-जगह जाकर लोगों को संबोधित कर रही हैं और उनसे मुलाक़ात कर रही हैं। राजनीति में तेज़ तर्रार प्रियंका गांधी कुछ समय पहले शिमलाShimla में बन रहे अपने बंगले को लेकर विवादों में भी रह चुकी हैं, तो आइए जानते हैं प्रियंका गांधी से जुड़ा ये विवाद आखिर में क्या है।

10 साल से पत्नी ढूंढ रहा था 36 इंच का ये शख्स, फिर एक दिन अचानक

आपको बता दें कि शिमला से 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित छराबड़ा में प्रियंका गांधी के सपनों का घर तैयार किया जा रहा है। यह घर साढ़े चार बीघा ज़मीन पर बनाया जा रहा है। इसी ज़मीन की वजह से ही प्रियंका गांधी विवादों में रह चुकी हैं। दरअसल जब उन्होंने ये ज़मीन खरीदी थी तो उसका मार्केट रेट तकरीबन 1 करोड़ रुपये था लेकिन प्रियंका गांधी को ये ज़मीन महज 47 लाख में दी गयी थी।

जब दो बार तोड़ दिया गया था प्रियंका गांधी का बंगला

आपको बता दें कि प्रियंका गांधी का बंगला साल 2008 से तैयार किया जा रहा है लेकिन ये आज तक नहीं बन पाया है क्योंकि साल 2011 में दो मंज़िल तक बनने के बाद इस बंगले की एक-एक ईंट को ढहा दिया गया था। दरअसल प्रियंका गांधी को इस बंगले का डिज़ाइन पसंद नहीं आया था और तब से इसे दो बार ढहाया जा चुका है। यही वजह है कि यह अभी तक बन कर तैयार नहीं हुआ है। इस बंगले पर प्रियंका गांधी को हाईकोर्ट से नोटिस भी मिल चुका है।

पैसे मांग रहा था शख्स तो महिला ने रख लिया नौकरी पर लेकिन फिर दो हफ्ते बाद...

जानें क्या है इस बंगले की खासियत

प्रियंका गांधी का ये आलीशान बंगला पहाड़ी शैली में बनाया जा रहा है जो समुद्र तल से 8 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है। इस बंगले को बिल्डर तेंजिन ने बनाया है। इस बंगले को आलीशान बनाने के लिए इसमें हर सुख-सुविधा का इंतज़ाम किया गया है। इस बंगले की सबसे बड़ी खासियत ये है कि यहां से हिमालय पर्वत नज़र आता है और ये नज़ारा देखने में बेहद ही खूबसूरत होता है। आपको बता दें कि इस बंगले को बनते हुए लगभग 12 साल हो गए हैं और फिर भी ये अभी तक तैयार नहीं हो सका है।