
Bruna Barbie
Real Life Barbie! कहते है ना शौक बड़ी चीज होती है। लोग अपने शौक को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक गुजरने के लिए तैयार रहते है। आमतौर पर सभी लड़की पिंक कलर को पसंद करती है। बहुत सी बार्बी डॉल की तरह दिखना चाहती है। हालांकि एक उम्र के साथ शौक और प्राथमिकता में बदलाव आ जाता है। लेकिन इस दुनिया में एक महिला ऐसी है जो असल जिंदगी में बार्बी की जिंदगी जी रही है। यह महिला अपने शौक के लिए अपने घर को ही बार्बी में बदल डाला। किचन से लेकर पूल तक घर की हर चीज को गुलाबी रंग में रंग डाला। इसके लिए इस मोहतरमा ने डेढ़ करोड़ रुपए खर्च कर डाले। सोशल मीडिया पर उनके कई वीडियो और फोटोज वायरल हो रही है। आइए जाने इस महिला और इसके शोक के बारे में।
रियल लाइफ की बार्बी गर्ल
हम बात कर रहे है ब्राज़ील के कूर्टिबा की रहने वाली ब्रूना बार्बी की। बू्रना अपने पंसदीदा गुलाबी रंग के लिए दुनिया में काफी मशहूर है। अब बार्बी एक इंस्टाग्राम स्टार बन चुकी है। वह पहले वकील के रूप में काम करती थी, स्कूल में उन्हें पहले बार्बी उपनाम दिया गया था और यह सच हो गया।
यह भी पढ़ें- इस समुद्र में तैरना खतरनाक, पानी में जाते ही इंसान की हो जाएगी मौत!
स्विमिंग पूल, किचन से लेकर घर का हर सामान गुलाबी
ब्रूना बार्बी ने एक इंटरव्यू में बताया कि बचपन से ही उसे गुलाबी रंग से बहुत प्यार है। उसका बेडरूम, उपकरण, रसोई के बर्तन, बाथरूम, कपड़े, चश्मा, जूते और यहां तक कि उसका स्विमिंग पूल भी अब चमकदार गुलाबी हो गया है। 2021 में उसने खुद के लिए एक गुलाबी कार खरीदी थी।
बार्बी ड्रीमहाउस के लिए किए डेढ़ करोड खर्च
लाखों की संख्या में लोग उनके ब्राइट पिंक घर का कोना.कोना देखने में दिलचस्पी लेते हैं। रियल लाइफ बार्बी ड्रीमहाउस बनाने में ब्रूना ने काफी मेहनत की है। इसलिए उन्होंने खूब पैसे खर्च किए है। ब्रूना ने बताया कि इस अनोखे मिशन को पूरा करने के लिए £ 163,000 यानी भारतीय मुद्रा में करीब 1 करोड़ 54 लाख रुपये से ज्यादा की रकम खर्च कर डाली।
सोशल मीडिया पर जबरदस्त फॉलोवर
ब्रूना बार्बी सोशल मीडिया के ज़रिये अपने इस अजीबोगरीब लाइफस्टाइल को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। वह इंस्टाग्राम, यूट्यूब और टिकटॉक पर अपने दिन-प्रतिदिन के गुलाबी जीवन को साझा करती है। जहां उसके कुल 23 मिलियन से अधिक फॉलोवर है। उसके वीडियो को 40 मिलियन से अधिक बार देखा जाता है।
Published on:
26 Jul 2022 03:16 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
