8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब टैटू बताएगा सेहत का हाल, बीमार होने से पहले चल जाएगा पता

साउथ कोरिया के वैज्ञानिक काफी चौंकाने वाली खोज में लगे हैं। अगर ये सफल हो जाती है तो इंसानों के लिए बड़ी सफलता साबित होगी। इस टैटू की मदद से इंसान के शरीर से जुड़ी समस्याओं के बारे में पहले से पता चल जाएगा।    

2 min read
Google source verification
tattoo

tattoo

आज विज्ञान में काफी तरक्की कर ली है। वैज्ञानिकों ने कई असंभव चीजों को भी संभव कर दिखाया है। इंसान का जीवन पहले से काफी आसान बन गया है। इंसान की सेहत और बीमारियों पर भी काफी रिसर्च किया जा रहा है। हालांकि अभी कई बीमारी अनसुलझी पहली बनी हुई है। अब टैटू इंसान के शरीर का हाल बताएगा। जी हां, वैज्ञानिकों ने एक अनोखा टैटू तैयार किया है, जो अपनी सेहद के बारे में बताएगा। यह टैटू इंसान के बीमार पड़ने से पहले ही सूचित कर देगा। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि शरीर में किसी प्रकार कोई उपकरण नहीं लगाया गया है। आइए जानते है इस अनोखे टैटू के बारे में।

वैज्ञानिकों का चौंकाने वाला खुलासा
साउथ कोरिया के वैज्ञानिक (South Korean nanotech tattoo) चौंकाने वाला खुलासा किया है। वैज्ञानिक खोज में लगे हैं और अगर ये सफल हो जाती है तो इंसानों के लिए बड़ी उपलब्धी साबित होगी। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार साउथ कोरिया के वैज्ञानिक ने एक अनोखले डिवाइस तैयार कर रहे है। यह इंसानों के शरीर पर टैटू के रूप में बनी होगी। इसकी मदद से व्यक्ति के शरीर का हाल पता चलेगा। बीमार होने पर यह डिवाइज फौरन सचित करेगा।

यह भी पढ़ें- Optical Illusion: इस तस्वीर में आपको कौनसा रंग दिखाई दे रहा? ये बताएगा IQ लेवल

टैटू भेजेगा सिग्नेल
कोरियन एडवांस इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस एंड टेकनोलॉजी में वैज्ञानिकों ने एक इलेक्ट्रॉनिक टैटू इंक तैयार किया है। इसको लिक्विड मेटल और कार्बन नैनोट्यूब के उपयोग बनाया है। रिपोर्ट के अनुसार, यह बायोइलेक्ट्रोड की तरह से काम करेगा। इस टैटू को ईसीजी डिवाइस से जोड़ा जाएगा। इसके बाद वह इंसान के दिल का हाल बताएगा। इसके अलावा ग्लूकोस लेवल की भी जानकारी देगा। यह सम मॉनिटर पर दिखेगा।

यह भी पढ़ें- कई दिनों से महिला को थी दर्द की शिकायत, अचानक आंखों से रेंगकर बाहर निकला कीड़ा

वायरलेस चिप पर होगा काम
एक रिपोर्ट के बताया कि शोधकर्ता इसका बायोसेंसर का इस्तेमाल करना चाहते हैं। इससे यह तकनीक और भी ज्यादा हाइटेक होने वाली है। इस अनोखे प्रोजेक्ट के लीडर स्टीव पार्क ने कहा कि आगे चलकर वो टैटू इंक के साथ एक वायरलेस चिप डाल देंगे जो एक बाहरी डिवाइस पर सिग्नल भेजेगी। इसके जरिए इंसान के शरीर के बारे में पता लगाया जा सकेगा। यह जिस मॉनिटर पर चिप सिग्नल भेजेगी उसके घर पर भी इंस्टॉल किया जा सकेगा। सबसे खास बात इस इंक के टैटू को मिटाया नहीं जा सकता है। इस इंक को गैलियम जैसे पार्टिकल से मिलकर तैयार किया है।