21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समुद्र की गहराइयों में पहली बार दिखा अजीब जीव, अबतक किसी ने नहीं देखा

दुनियाभर में कई तरह के जीव और जंतु पाए जाते हैं, कुछ के बारे में तो हम जानते हैं लेकिन ऐसे बहुत सारे हैं जिनके बारे में हम कुछ नहीं जानते। लेकिन इस बीच समुद्र की गहराइयों में एक ऐसा जीव खोजा गया है जो इससे पहले कभी नहीं देखा गया।

2 min read
Google source verification
Scuba Diver Finds New Creature In Papua Guinea Never Seen Before

Scuba Diver Finds New Creature In Papua Guinea Never Seen Before

दुनियाभर में तरह-तरह के जीव-जंतु पाए जाते हैं, कुछ के बारे में तो हम जानते हैं, लेकिन कई ऐसे होते हैं, जिनके बारे में जानकारी ही नहीं होती है। ये जीव जमीन से लेकर पानी तक की गहराइयों में पाए जाते हैं। समुद्र ने भी अपने अंदर कई तरह के जीवों का संसार बसा रखा है। ऐसे ही संसार से एक ऐसा जीवन खोजा गया है जिसके बारे में पहले कभी किसी को कुछ पता नहीं था। कहा जाता है कि, समुद्र की गहराइयों में जमीन के मुकाबले तीन गुना ज्यादा जीव पाए जाते हैं। ऐसे में इन अजीब और नए जीव की खोज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

हमने जितने जीव औ जंतुओं के बारे में पढ़ा, सुना या जानकारी रखी है असल में इसके कई गुना ज्यादा जीव जंतु इस दुनिया में मौजूद हैं। समय-समय पर लोगों को इसकी झलक भी देखने को मिलती है। हाल है में एक स्कूबा डाइवर को समुद्र के अंदर ऐसा ही एक अनोखा जीव नजर आया है।

पापुआ न्यू गिनिया के न्यू आयरलैंड प्रान्त में तैराकी करने गए डोरियन बोचेर्ड्स को समुद्र में ये अनोखा जीव दिखा। उसने अपने कैमरे से इस अजीब जीव की तस्वीरें भी खींच लीं। डोरियन स्कूबा वेंचर्स का मालिक है, स्विम करते हुए उसे एक ऐसा जीव नजर आया, जिसे इससे पहले उसने कभी नहीं देखा था।

यह भी पढ़ें - अजीब फैशन! जूतों में शराब डालकर बेच रही कंपनी

जेलीफिश जैसा था नया जीव
डोरियन के मुताबिक ये अजीब सा जीव जेलीफिश जैसा नजर आ रहा था। इसके बॉडी पर मार्किंग्स थे और ये सॉकर बॉल से बड़ा था। इसके अलावा वो काफी तेज स्विम कर रहा था।

डोरियन की मानें तो जब अपनी बेटी के साथ स्कूबा डाइविंग कर रहा था, तब उसकी नजर इस अजीब तरह के जीव पर पड़ी। अपने 20 साल के अनुभव में उसने ऐसा कोई जीव कभी नहीं देखा था।

ये जीव तीन के झुण्ड में तैर रहा था। उसने और उसकी बेटी ने इसकी तस्वीर द जेलीफिश एप पर अपलोड कर दी, ताकि लोग बता पाएं कि ये कौन सी प्रजाति है।

1997 में मिलता जुलता जीव दिखा
इंटरनेट पर अपलोड होने के बाद भी इस जीव को कोई पहचान नहीं पाया। हालांकि कुछ समय बाद तस्मानिया से एक एक्सपर्ट ने डोरियन को कॉल किया। उसने बताया कि ये जेलीफिश की नई प्रजाति हो सकती है।

उस एक्सपर्ट ने डोरियन को बताया कि, ऐसा ही एक जेलीफिश 1997 में दिखा था, हालांकि वो हू ब हू ऐसा नहीं था। लेकिन इसके बाद उसे कभी दोबारा नहीं देखा गया।

यह भी पढ़ें - Optical Illusion: इस तस्वीर में असली उल्लू को खोजना आसान नहीं, सिर्फ दो फीसदी लोग ही हुए सफल