6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Princess of Wales: तस्वीरों में देखें कैसी थी वेल्स की राजकुमारी Diana की ज़िंदग़ी?

princess diana death: साल 1997 में आज के ही दिन ब्रिटेन की राजवधू डायना (Princess Diana) की एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी। इस घटना ने ब्रिटेन के साथ-साथ पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया था  

2 min read
Google source verification

image

Vivhav Shukla

Aug 31, 2020

princess diana death

princess diana death

नई दिल्ली। 23 साल पहले एक भीषण सड़क दुर्घटना में राजकुमारी डायना (Princess Diana) के मरने पर पूरी दुनिया सन्न रह गई थी। 31 अगस्त 1997 की उस रात को मौत की आगोश में जाने से पहले एक फायर फाइटर (Firefighter) ने उनके मुंह से निकले आखिरी शब्द सुने थे। डायना (Princess Diana) के निधन के बाद उसकी हिम्मत नहीं हुई कि वह किसी को उनके मुंह से निकले वो आखिरी शब्द बता पाए, लेकिन एक दिन उसने हिम्मत कर के दुनिया को उसके बारे में बताने की सोची।

डायना फ्रांसेस स्पेंसर का जन्म 1 जुलाई 1961 को नॉरफोक के सेनड्रिंघम में पार्क हाउस में हुआ था। वो ऑल्थ्रोप के विज़काउंट और विज़काउंटेस की सबसे छोटी बेटी थी।

फायर फाइटर ज़ेवियर गोउरमलोन ( Xavier Gourmelon) ने बताया सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल डायना ने उसे देखते हुए कहा था कि, "My God, What Happend?" (हे भगवान! क्या हुआ?) किसी को पता नहीं था यह राजकुमारी डायना (Princess Diana) के मुंह से निकले आखिरी शब्द होंगे।

24 फरवरी 1981 को डायना ने प्रिंस ऑफ़ वेल्स से सगाई की थी। सगाई में डायना ने जो अंगूठी पहनी थी उसकी क़ीमत लगभग 30,000 के आस पास थी। इस अंगूठी में एक नीलम और 14 हीरे जड़े थे।

29 जुलाई 1981 को दोनों ने शादी कर ली। शादी के वक्त डायना की उम्र मात्र 20 साल थी। इस शाही शादी को देखने के लिएकेथेड्रल से लेकर बकिंघम पैलेस के सामने तक छह लाख लोग जमा हुए थे।

शादी से एक साल के भीतर डायना ने अपनी पहली संतान प्रिंस विलियम्स को जन्म दिया। इसके बाद 15 सितंबर 1984 में प्रिंस विसियम्स को उनका भाई हेनरी मिल गया।

31 अगस्‍त 1997 को एक सड़क हादसे में डायना की मौत हो गई।