3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जब लोकसभा में सोनिया गांधी पर भड़क गए थे अटल बिहारी वाजयेयी, कही थी ये बातें

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है।

2 min read
Google source verification

image

Vinay Saxena

Aug 16, 2018

atal bihari

जब लोकसभा में सोनिया गांधी पर भड़क गए थे अटल बिहारी वाजयेयी, कही थी ये बातें

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। एम्स की ओर से जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री की हालत वैसी ही बनी हुई है। उनकी हालत नाजुक है और वह जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं।’’ अटल की अच्छे स्वास्थ्य के लिए लोग दुआएं कर रहे हैं। सोशल मीडियो अटलजी के किस्से-कहानियों आैर कविताआें से भर गया है। एक एेसा ही किस्सा साल 2003 का भी काफी शेयर किया जा रहा है, जब लोकसभा में अटल तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष सोनिया गांधी पर नाराज हो गए थे। सोनिया गांधी ने सरकार पर हमला बोलने के लिए जिन शब्दों का चयन किया था वह तत्कालीन पीएम वाजपेयी को नागवार गुजरे थे।

अटल ने सोनिया गांधी को कही थी ये बातें

अटल ने कहा था, 'आपने एक ही वाक्य में Incompetent (अक्षम), Insensitive (असंवेदनशील), Irresponsible (गैर जिम्मेदार) और Brazenly Corrupt (भ्रष्टतम) शब्द प्रयोग किया है। राजनीतिक क्षेत्र में आपके साथ जो कंधा से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं इसी देश में मतभेद होंगे, उनके बारे में आपका ये मूल्यांकन है, मतभेद प्रकट करने का ये तरीका है। ऐसा लगता है जैसे शब्दकोश से शब्द ढूंढे गए हैं।' उन्होंने अपने भाषण में सोनिया गांधी से कहा कि भारत में इन शब्दों से अपने राजनीतिक विरोधियों पर हमला करने की सभ्यता नहीं रही है।

लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं अटल


बता दें, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत बेहद नाज़ुक है। एम्स में उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा गया है। एम्स की तरफ से जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में उनकी हालात और बिगड़ी है। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को देखने के लिए नेताओं का आना-जाना लगा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, निमोनिया के कारण उनके दोनों फेफड़े सही से काम नहीं कर रहे हैं और दोनों किडनी भी कमजोर हो गई हैं। वाजपेयी की सेहत में सुधार हो, इसलिए देशभर में पूजा-पाठ और दुआएं मांगी जा रही हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनके पुराने वीडियो और तस्वीरों को शेयर करते हुए उनके स्वस्थ्य होने की कामना कर रहे हैं।