
tanzania kili paul
अफ्रीकी देश तंजानिया के डांसिंग स्टार किली पॉल इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों बटोर रहा है। बॉलीवुड गाने पर किली पॉल के लिप-सिंकिंग और डांस इतने मशहूर हो रहे हैं। हाल ही में तंजानिया में भारतीय उच्चायोग विनाया प्रधान ने सोशल मीडिया के इस सुपर स्टार को सम्मानित किया है। किली पॉल के इंस्टाग्राम पर 23 लाख फॉलोअर्स है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इनमें अधिकांश भारतीय है। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर नजर डाले तो बहुत सारे हिंदी, पंजाबी भारतीय लोगों पर लिप्सिंग और डांस के वीडियो देखने को मिलेंगे। इनके अलावा वह फिल्मी डायलॉग के साथ फनी वीडिया भी अपलोड करते रहते है। आइए जानते है विस्तार से किली पॉल और बहन के बारे में।
भारत ने तंजानिया में सम्मानित किया
तंजानिया के डांसिंग स्टार किली पॉल को तंजानिया में स्थित हाई कमीशन ऑफ इंडिया की तरफ से सम्मानित किया गया है। इस सम्मान समारोह की कुछ तस्वीरें भी शेयर की गई हैं। तंजानिया में स्थित हाई कमीशन ऑफ इंडिया के डिप्लोमैट बिनाया प्रधान ने इसकी फोटो शेयर की है। तस्वीरों के कैप्शन में लिखा, आज तंजानिया के हाई कमीशन ऑफ इंडिया के कार्यालय में एक विशेष अतिथि पधारे।
यह भी पढ़ें - ब्रिटीश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने जीता दिल, एक बार फिर छुरी-कांटे नहीं बल्कि हाथों से खाया डोसा
बिनाया ने किली की जमकर तारीफ
बिनाया प्रधान द्धारा पोस्ट की गई एक फोटो में किली को सम्मानित करते हुए देखा जा रहा है। वहीं दूसरी तस्वीर में किली और एक अन्य अधिकार बैठकर बाते करते हुए नजर आ रहे है।बिनाया प्रधान ने किली पॉल की जमकर तारीफ की है।
यह भी पढ़ें - "पत्थर" ने खनन करने वाले को बना दिया करोड़पति
किली पॉल किया शुक्रिया अदा
किली पॉल ने भी इंस्टाग्राम पर भारतीय उच्चायोग का शुक्रिया अदा किया। पॉल ने लिखा, भारतीय उच्चायोग, आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। तंजानिया में रहने वाले किली पॉल, भारत में भी काफी पॉपुलर हो चुके हैं। उनके अधिकांश वीडियो भारतीय फिल्मी गानों और डायलॉग से बने हुए है।
पॉल की बहन नीमा भी है पॉपुलर
आपको बता दें कि इंस्टाग्राम पर स्टार बने किली पॉल और उनकी बहन नीमा पॉल दोनों लंबे समय से बॉलीवुड के पॉपुलर गानों पर लिप-सिंक कर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। दोनों के वीडियोज को भारत में काफी पसंद किया जा रहा है। किली पॉल ने अपने ढेर सारे वीडियोज में कई बॉलीवुड गानों पर लिप-सिंक करके भारत में लाखों लोगों के दिल जीते हैं।
Published on:
23 Feb 2022 02:21 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
