scriptब्रिटीश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने जीता दिल, एक बार फिर छुरी-कांटे नहीं बल्कि हाथों से खाया डोसा | British High Commissioner Alex Ellis Wins Heart again Eats Dosa Again With Hands | Patrika News

ब्रिटीश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने जीता दिल, एक बार फिर छुरी-कांटे नहीं बल्कि हाथों से खाया डोसा

Published: Feb 22, 2022 04:16:59 pm

भारत में ब्रिटेन के उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने भारतीय व्यंजनों के दीवाने हैं। फिर वो दक्षिण भारतीय व्यंजन डोसा हो या फिर मुंबई का वड़ा पाव। वे अकस इन व्यंजनों के फोटो अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर करते रहते हैं। ऐसा ही एक और वीडियो शेयर कर उन्होंने एक बार फिर लोगों का दिल जीता लिया है।

British High Commissioner Alex Ellis Wins Heart again Eats Dosa Again With Hands

British High Commissioner Alex Ellis Wins Heart again Eats Dosa Again With Hands

भारत में ब्रिटेन के उच्चायुक्त एलेक्स एलिस भले ही अंग्रेज हैं, लेकिन उन्हें खाने में भारतीय व्यंजन काफी लुभाते हैं। खास तौर पर दक्षिण भारतीय व्यजंनों को लेकर उनका क्रेज हाई रहता है। आए दिन वे भारतीय व्यंजनों के साथ फोटो अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स के जरिए शेयर करते रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने ऐसा ही फोटो ट्वीटर के जरिए साझा किया। इस फोटो को साझा करने के साथ ही ब्रिटीश उच्चायुक्त एलिस ने फिर लोगों का दिल जीता लिया है। आइए जानते हैं क्या हैं पूरा मामला।

ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त एलेक्स एलिस दक्षिण भारतीय व्यंजन खास तौर पर डोसे के दीवाने हैं। एक बार फिर उन्होंने डोसा की एक इमेड साजा की है। इस बार उन्होंने इस इमेज को कैप्शन किया है…Do Not Use Cutlery…यानी डोसा खाते वक्त कटलरी का इस्तेमाल ना करें।

यह भी पढ़ें – ब्रिटिश सरकार ने इस पौधे को नष्ट करने क्यों लगा दी थी पूरी रेजीमेंट

https://twitter.com/AlexWEllis/status/1495254446309195777?ref_src=twsrc%5Etfw

अपने इस कैप्शन के साथ ही एलिस ने कई लोगों का दिल जीता है। दरअसल अंग्रेज आमतौर पर छुरी और कांटे के साथ ही कुछ भी खाना पसंद करते हैं। ऐसे में एलिस का मानना है कि डोसा जैसी डिश को खाने का असली मजा हाथ से है, ना कि नाइफ या फोक से।

दरअसल यह सब तब शुरू हुआ जब एलिस ने मैसूर मसाला डोसा पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की, लेकिन एक कांटा और छुरी के इस्तेमाल नहीं करने को कहा। लोगों ने भारतीय व्यंजनों को आजमाने के उनके प्रयासों की सराहना की।
https://twitter.com/AlexWEllis/status/1423154782315843584?ref_src=twsrc%5Etfw

साउथ इंडियन फूड डोसा का एक फोटो शेयर किया। इससे पहले उन्होंने ट्विटर पर पूछा था कि डोसे को कैसे खाना चाहिए? हाथ से या फिर कांटा-छुरी से। पोल में हिस्सा लेने वाले 92 प्रतिशत लोगों ने कहा था कि हाथ से खाना ठीक रहेगा।

बस इसके बाद एलिस ने अपना एक वीडियो साझा किया और लिखा कि डोसा खाने का असली मजा तो हाथ से ही है। अब एक बार फिर एलिस ने डोसा की फोटो साझा की है और इस कैप्शन में इस बात पर जोर दिया है कि छुरी-कांटे का इस्तेमाल नहीं करना है।

https://twitter.com/hashtag/MysuruMasalaDosa?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

हिंदी के अलावा अन्य भाषाओं में भी करते हैं ट्वीट

ब्रिटिश हाई कमिश्नर एलेक्स एलिस अकसर भारतीय भाषाओं में ट्वीट करते रहते हैं। डोसा वाले ट्वीट्स में भी उन्होंने अंग्रेजी के साथ-साथ कन्नड़ और हिंदी का इस्तेमाल किया। एलिस पिछले साल अगस्त के महीने में भी डोसा खाते हुए अपनी एक वीडियो शेयर कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें – सऊदी अरब में ब्रिटेन के राजनयिक ने कबूल किया इस्लाम धर्म, फोटो शेयर कर बताया क्या रखा अपना नया नाम

ट्रेंडिंग वीडियो