5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जंग फूड ने छीन ली आंखों की रोशनी, सुनना भी हुआ कम

आज के समय हर किसी को जंक फूड बहुत पसंद है। भागदौड़ भरी जिंदगी में बच्चों के साथ युवाओं में भी फास्ट फूड के तेजी से लगाओ बढ़ रहा है। जंक फूड हमारे लिए बहुत हानिकारक है। यह धीरे-धीरे नई पीढ़ी के स्वास्थ्य को दूर कर रहा है। अत्यधिक मात्रा में जंक फूड का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत नुकसानदायक होता है।

2 min read
Google source verification
 eating junk

eating junk

नई दिल्ली। आज के समय हर किसी को जंक फूड बहुत पसंद है। भागदौड़ भरी जिंदगी में बच्चों के साथ युवाओं में भी फास्ट फूड के तेजी से लगाओ बढ़ रहा है। जंक फूड हमारे लिए बहुत हानिकारक है। यह धीरे-धीरे नई पीढ़ी के स्वास्थ्य को दूर कर रहा है। अत्यधिक मात्रा में जंक फूड का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। फास्ट फूड से होने वाली बीमारियां अब युवाओं को अपनी चपेट में ले रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन में ज्यादा जंक फूड खान से एक लड़के की आंखों की रोशनी चली गई। इतना ही नहीं उसे सुनाई भी कम देने लेगा है। बताया जा रहा है कि वह पिछले 10 से चिप्स, बर्गर, फ्रेंच फ्राइज, सॉसेज के अलावा कुछ नहीं खाता था।

एक दशक से जंक फूड पर निर्भर
खबरों के अनुसार, ब्रिस्टल चिल्ड्रन हॉस्पिटल के चिकित्सकों का कहना है कि ब्रिटेन में इस तरह का पहला मामला है। 17 वर्षीय यह किशोर कभी-कभी हैम और व्हाइट ब्रेड खाया करता था। एक दशक के दौरान वह पूरी तरह जंक फूड पर निर्भर रहा। प्राइमरी स्कूल पास करने के बाद से उसकी फूड हैबिट ऐसी ही बनी रही। फिलहाल इस किशोर को ब्रिस्टल आई हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। डॉक्टर का कहना है कि इसके खानपान में सिर्फ जंक फूड आइटम्स ही थे। कभी भी फल-सब्जी नहीं खाए, उसे कई फल-सब्जियों के रंग और स्वाद पसंद नहीं हैं। इसलिए चिप्स और प्रिंगल्स ही उसकी डाइट बन गए। इसके चलते किशोर को अवॉइडेंट- रिस्ट्रिक्टिव फूड इंटेक डिस्ऑर्डर हो गया।


प्रोसेस्ड फूड से बढ़ी शुगर और कार्बोहाइड्रेट
डॉक्टरों का कहना है कि प्रोसेस्ड खाने में शुगर और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होने से सुनने की क्षमता पर असर पहुंचा और हडि्डयां भी कमजोर हो गई हैं। ज्यादा जंक फूड खाने से शरीर में अनोकों बीमारियां हो जाती है। यानी एसिडिटी आप लोग द्वारा जंक फूड खाने से हाजमा खराब होने के साथ-साथ पेट की गड़बड़ी की समस्या जिंदगी का अंश बन जाता है। यदि भूख लगने पर आप फास्ट फूड का सेवन करते हैं। तो तो या तनाव का कारण भी बन सकता है। दिल संबंधी रोग शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार फास्ट फूड ही होता है।