
worlds smallest horse
नई दिल्ली। यह दुनिया अजीबोगरीब जीव-जंतुओं से भरी हुई है। इन सभी जीव-जंतुओं का अपना एक अलग महत्व है। इनमें कोई अपने आकार-प्रकार तो कोई अपने रंग-रूप तो कोई अपनी बोली के लिए जाने जाते है। आज आपको दुनिया के सबसे छोटे घोड़े के बारे में बताने जा रहे है। यह घोड़ा छोटा जरूर है लेकिन इसके प्रशंसक देखने के लिए दूर—दूर से आते है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इसकी ऊंचाई मात्र 56.7 सेमी यानी एक फीट और 10 इंच की है।
घोड़े की ऊंचाई सिर्फ 56.7 सेमी
बता दें कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार, बब्बल या बॉम्बेल नाम का ये घोड़ा पोलैंड के मिनिएचर अप्पालूसा में रहता है। इस घोड़े की ऊंचाई सिर्फ 56.7 सेमी (एक फिट 10 इंच) है। बब्बल कासकडा के फॉर्म हाउस में कई बड़े घोड़ों के साथ ये दुनिया का सबसे छोटा घोड़ा रहता है। इस घोड़े के मालिक पैट्रीक और केटरजाइना ने पहली बार इसे 2014 में देखा था। उस समय यह घोड़ा दो महीने का था।
दूसरों की करते है मदद
शुरूआत में तो घोड़े का कद कम होने की वजह लगी कि शायद उसको कुछ बीमारी हो। लेकिन फिर बाद में पता चला कि ये बढ़ ही नहीं रहा। बब्बल के मालिक ने कहा कि घोड़ा छोटा जरूर है पर इसका दिल बड़ा है। वह हर हफ्ते अस्पताल जाता है और वहां पर बीमार बच्चों के चहरे पर मुस्कान लाने का काम करता है। उन्होंने बताया कि बब्बल की वजह से उनके परिवार की जिंदगी काफी बदल गई है क्योंकि वह घोड़े के जरिए दूसरों की मदद कर पाते हैं। यह भी बताया जा रहा है कि इस घोड़े को काफी दूर-दूर से लोग देखने आते हैं। इस घोड़ें को देखकर बच्चों के चेहरे पर खुशियां और नन्हें हाथों से तालियां बजने लगती हैं।
Published on:
12 Dec 2020 04:34 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
