5 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

catch_icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शरीर में हो रहे ये बदलाव देते है मौत करीब होने के संकेत, जानें इसके बारें में

सपनों में आने लगते है पूर्वज व्यक्ति के दिमाग में नकारात्मक विचार आने शुरू हो जाते हैं

2 min read
Google source verification

image

Pratibha Tripathi

Nov 02, 2020

indicate that death

indicate that death

नई दिल्ली। जो इंसान धरती पर आया है उसे धरती से जाना भी है दुनिया का सबसे बड़ा सच यह है, लेकिन किसकी मृत्यु कब होगी यह किसी को पता नहीं होता है। अगर किसी को अपनी मौत के बारे में आभास हो जायें तो वह डर सकता है। पर जब किसी की मौत नज़दीक होती है तो शरीर आपको इसके बारे में अगाह करने लगता है। यह भी कह सकते हैं कि शरीर मृत्यु की ओर इशारा करने लगती है, यह बात अलग है कि कोई समझ सकता है कोई उन इशारों से अंजान रह जाता है। आज आपको उन्हीं इशारों के बारे में बताने जा रहे हैं।

1- मौत के करीब आने पर इंसान का शरीर खुद-ब-खुद इशारा करने लगता है लेकिन ज्यादातर लोग इन इशारों को नहीं समझ पाते हैं। जबकि ये बदलाव असामान्य होते हैं।

2- किसी भी इंसान की सामान्य मौत बिना जानकारी के सहज रूप से नहीं होती है जब मौत नजदीक आती है तो शरीर में कई तरह के बदलाव होने लगते हैं जिन्हें लोग महसूस नहीं कर पाते या समझ नहीं पाते हैं।

3- इंसान की आने वाली मौत सपने में भी नजर आ सकती है, ऐसे व्यक्ति को उनके पूर्वज सपने में नजर आने लगते हैं, जिन्हें लोग नहीं समझ पाते और यह इंसान की मृत्यु की ओर इशारा करते हैं।

4- हमारे समाज में कहा जाता है जब इंसान की मृत्यु नजदीक आती है तो परछाई भी उसका साथ छोड़ देती है, धर्म ग्रंथ गरुण पुराण में भी यह बताया गया है कि जब किसी के मृत्यु का समय नजदीक आता है तो उस इंसान के नजदीक बैठा व्यक्ति भी उसे नजर नहीं आता।

5- यह भी मान्यता है कि जब किसी की मृत्यु नजदीक होती है तो उसके शरीर से विशेष प्रकार की गंध आने लगती है, जो वह पहली बार महसूस करता है।

6- ऐसी भी मान्यता है कि जब किसी की मृत्यु का समय नजदीक आता है तो उस व्यक्ति की नाक टेढ़ी हो जाती है या फिर उसे अपनी नाक दिखाई नहीं देती यह इशारा है मृत्यु के नजदीक आने का।

7- जब किसी के हाथ में रेखाएं दिखनी बंद हो जाएं तो यह भी इशारा माना जाता है मौत के नजदीक आने का।

8- किसी इंसान की मृत्यु नजदीक आने पर उसके अंदर नकारात्मक भावना जन्म लेने लगती है यह इशारा माना जाता है मौत के नजदीक आने का। यह भी माना जाता है कि ऐसे व्यक्ति की नाभि में हलचल होने लगती है।

9- किसी भी व्यक्ति की मृत्यु जब नजदीक होती है तो उसे किसी अजीब शक्ति का एहसास होने लगता है, जो उसे आसपास महसूस होता रहता है यह इशारा है मौत के नजदीक आने का।

10- जब किसी की मौत नजदीक होती है तब उस व्यक्ति का रंग फीका होने लगता है, उसके चेहरे का रंग उतर जाता है, और उसे चारों ओर केवल काला रंग दिखाई देता है यह भी इशारा है मौत के नजदीक आने का।