22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां सैकड़ों सालों से जमीन के नीचे रह रहे हैं लोग, सच्चाई जान चौंक जाएंगे

आज के समय लोग फ्लैट में रहना पसंद करते है। फ्लैट की बिल्डिंग की ऊँचाई बहुत ज्यादा होती है। बहु मंजिला इमारत में सैकड़ों परिवार धरती से उच्चे रहते है। इतना ही नहीं इस इमारत में आपको हर प्रकार की सुविधाएं भी मिलती है। लेकिन इस दुनिया में एक जगह ऐसी भी जहां पर लोग धरती के ऊँचाई नहीं बल्कि अंदर रहते है।

2 min read
Google source verification
earth here people live under

earth here people live under

आज के समय लोग फ्लैट में रहना पसंद करते है। फ्लैट की बिल्डिंग की ऊँचाई बहुत ज्यादा होती है। बहु मंजिला इमारत में सैकड़ों परिवार धरती से उच्चे रहते है। इतना ही नहीं इस इमारत में आपको हर प्रकार की सुविधाएं भी मिलती है। लेकिन इस दुनिया में एक जगह ऐसी भी जहां पर लोग धरती के ऊँचाई नहीं बल्कि अंदर रहते है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि ये जमीन के अंदर गहरे गढ्डे में घर बनाते है और इन घरों में रहते है। हम बात कर रहे है ट्यूनीशिया और अफ्रीका में दाजेबेल दह्र क्षेत्र की।

सभी आवश्यक सुविधाएं
दरअसल, ट्यूनीशिया और अफ्रीका में दाजेबेल दह्र इलाकों में जमीन के अंदर घर बनाकर रह रहे है। ऐसा कहा जाता है कि ये लोग सैकड़ों सालों से अपने पुराने घरों जीवन बीता रहे है। खास बात यह है कि इन घरों को भूमिगत तैयार किया गया है। इस भूमिगत गांव को तिजमा के नाम से जाना जाता है। इन घरों में रहने वालों लोगों को आवश्यक सभी सुविधाओं को ध्यान में रखकर इनको तैयार किया गया है।

यह भी पढ़े :— गर्लफ्रेंड के खर्राटों से परेशान हो अपनाया ऐसा अनोखा तरीका, किसी ने सोचा भी नहीं होगा

आते है कई पर्यटक
यहां के लोग ज्यादातर खेती करते हैं, इसलिए वे यहां रहते हैं। रोजगार के लिए कई लोग इस क्षेत्र छोड़कर शहर में चले गए हैं। भूमिगत घरों में रहने वाले लोगों का कहना है कि वे अपनी जमीन और संस्कृति से प्यार करते हैं। इसलिए वे इन घरों को नहीं छोड़ते। खास बात है कि इन घरों को देखने के लिए यहां पर कई पर्यटक भी यहां आते रहते है।


यह भी पढ़े :— महिला ने घर में देखा दो मुंह वाला सांप: डर के मारे हो गई थी ऐसी हालत, देखें वीडियो

इसलिए रहते है भूमिगत
ऐसा कहा जाता है कि इन घरों के भूमिगत निर्माण के पीछे गर्म हवा का क्षेत्र में बहना है। यहां के घर मिट्टी से बने हैं। गर्मियों में भी ये घर ठंडे रहते हैं। इसके अलावा इनकी बनावट भी ऐसी होती है कि यहां हवा आने की जगह बनी रहे।