22 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोशल मीडिया पर किया जा रहा है दावा इस महिला को बताया जा रहा है सैनिक, सच्चाई आपको हैरान कर देगी

महिला की फोटो को खूब शेयर कर रहे हैं लोग जमकर वायरल हो रही है महिला की तस्वीर हकीकत आपको हैरान कर देगी

less than 1 minute read
Google source verification
rajasthan

सोशल मीडिया पर किया जा रहा है दावा इस महिला को बताया जा रह है सैनिक, सच्चाई आपको हैरान कर देगी

नई दिल्ली: आज के दौर में अगर किसी भी चीज को ज्यादा लोगों के पास पहुंचना है, तो बस उसे सोशल मीडिया ( social media ) पर अपलोड कर दीजिए और फिर देखिए कमाल। हर दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ वायरल होता नजर आता है। इसी कड़ी में एक महिला की फोटो लोग जमकर शेयर कर रहे हैं। साथ ही इस महिला को लोग सैनिक बता रहे हैं।

पीएम मोदी के शपथग्रहण समारोह में भीड़ में फंस गई थी आशा भोसले, फिर स्मृति ईरानी ने ऐसे की मदद

दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक महिला सैनिक की तस्वीर खूब वायरल ( viral ) हो रही है। इस तस्वीर में दावा किया जा रहा है कि ये महिला भारतीय सैनिक है, जो कि राजस्थान ( Rajasthan ) के तपते रेगिस्तान में अपनी ड्यूटी कर रही है। इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है 'राजस्थान के तपते रेगिस्तान में पहरा देती भारतीय जवान जय हिंद जय भारत' चलिए अब आपको इस पोस्ट की हकीकत बताते हैं। जिस पोस्ट को लोग ये कहकर शेयर कर रहे हैं कि ये महिला सैनिक है, असल में वो महिला आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के खिलाफ लड़ने वाली कुर्दिश फाइटर असिया अजहर आंतर है।

आसिया को साल 2016 में आईएस के आंतकियों ने मार दिया था। गूगल पर आसिया अजहर आंतर की विकीपीडिया प्रोफाइल बनी है। साथ ही पश्चिमी मीडिया ने इस महिला पर कई आर्टिकल लिखे थे। यही नहीं इस आसिया को कुर्दिस्तान की ऐंजलिना जोली के नाम से भी जाना जाता था। इसका जन्म 1997 में हुआ था और 30 अगस्त 2016 को आईएस आतंकियों ने इसे मार डाला था।