21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रांसजेंडर कैदी महिला जेल में था बंद, दो महिलाओं को कर दिया प्रेग्नेंट, जेल में हड़कंप

हाल ही में न्यूजर्सी के महिला जेल में अजीबोगरीब घटना सामने आई। एक ट्रांसजेंडर कैदी ने जेल में दो साथी महिला कैदियों को प्रेग्नेंट कर दिया है। यह मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। इसके बाद ट्रांसजेंडर कैदी को पुरुषों की जेल में शिफ्ट कर दिया गया है।

2 min read
Google source verification
demi minor

demi minor

दुनिया के कई देशों में ट्रांसजेंडर्स के अधिकार को लेकर बहस छिड़ी हुई है। ट्रांसजेंडर को भी दूसरों की तरह बराबरी का हक दिए जाने की बात कही जा रही है। इन दिनों ट्रांसजेंडर को लेकर एक खबर काफी सुर्खियों में छाई हुई है। क्या ट्रांसजेंडर किसी महिला को प्रेग्नेंट कर सकता है। आपका जवाब होगा शायद नहीं। लेकिन अमेरिकी राज्य न्यूजर्सी में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां पर एक ट्रांसजेंडर कैदी ने जेल में बंद दो महिलाओं को गर्भवती कर दिया है। यह मामला सामने आने के बाद हर कोई हैरान है। जेल प्रशासन में इस हड़कंप मचा हुआ है। तुरंत उसे महिला जेल से निकालकर पुरुष जेल में डाला गया है।

ट्रांसजेंडर कैदी ने महिलाओं को किया प्रेग्नेंट
हाल ही में न्यूजर्सी के महिला जेल में दो महिला कैदी प्रेग्नेंट होने का अजीबोगरीब घटना सामने आया है। जाँच करने पर पता चला कि दोनों को जेल में ही बंद किये गए एक ट्रांसजेंडर कैदी ने प्रेग्नेंट किया है। इसके बाद ट्रांसजेंडर कैदी को पुरुषों के जेल में ट्रांसफर कर दिया गया। इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया है। ट्रांसजेंडर कैदी ने कैसे महिलाओं को प्रेग्नेंट किया। यह किसी को समझमें नहीं आ रहा है।

यह भी पढ़ें- बार्बी हाउस के लिए खर्च कर डाले डेढ़ करोड रुपए, किचन से लेकर पूल तक गुलाबी


पिता की हत्या के जुर्म में काट रही है जेल
ट्रांसजेंडर डेमी माइनर पर अपने सौतेले पिता की चाकू मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वह तीस साल की सजा काट रही है। डेमी ने दावा किया है कि ट्रांसफर के दौरान उन्हें गालियां दी गईं। उन्होंने अपनी जांच के लिए एक महिला की मांग की थी जिसके बाद उनका मजाक उड़ाया गया। इसके साथ ही उन्होंने पीटने का भी आरोप लगाया है।

अब महिलाओं पर चलेगा केस
आपको बता दें कि डेमी से पहले वहां पर 27 ट्रांसजेंडर रह रहे थे। जब प्रेग्नेंट हुई कैदियों से पूछताछ की गई तो दोनों ने माना कि उनका ट्रांसजेंडर के साथ अफेयर था। दोनों का उसके साथ फिजिकल रिलेशन भी था। एक रिपोर्ट के अनुसार, अब इन महिलाओं पर भी केस चलेगा। जेल में आपसी सहमति से बनाया रिश्ता अपराध माना जाता है।