31 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जामिया हिंसा पर सोशल मीडिया में आए ये जबरदस्त रिएक्शन, पढ़कर आप भी रह जाएंगे हैरान

दिल्ली में जमकर हुई आगजनी और तोड़फोड़ लोगों ने ट्विटर पर कहीं अपने मन की बात

less than 1 minute read
Google source verification
Jamia Millia Islamia

नई दिल्ली: रविवार का दिन था और लोग अपनी छुट्टी मना रहे थे, लेकिन देश की राजधानी दिल्ली में नागिरकता कानून को लेकर धरना-प्रदर्शन चल रहा था। लेकिन दोपहर 3 बजे के बाद दिल्ली में जमकर बवाल कटा। डीटीसी ( DTC bus ) की 3 बसों को जला दिया गया और साथ ही कुछ अन्य गाड़ियों को भी फूंक दिया गया। वहीं लगभग ये पूरा घटनाक्रम 14 घंटे तक चला। वहीं अबब सोशल मीडिया पर बड़े चेहरों से लेकर आम लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

OMG! पहले 5 बीवियों ने पति के साथ किया रेप, फिर भाग गई जंगल में

सोशल मीडिया पर लोग अपनी-अपनी बात रख रहे हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने ट्विटर पर लिखा 'ये @DelhiPolice क्या पागलपन पर उतारू है? हिंसा रोको जामिया की लाइब्रेरी में घुसकर बर्बरता क्यों?' दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने ट्विटर पर लिखा '@ArvindKejriwal के इशारे पर आप का विधायक जनता को भड़का रहा है। भारत का मुसलमान भारत के साथ है, तुम जैसे गद्दारों की बातों में आने वाला नहीं। लोगों को उकसाना बंद करो। दिल्ली की जनता AAP गद्दारों को सबक़ सिखाएगी। Aap का पाप सामने आ रहा है।' वहीं आम लोगों ने भी अपनी बात रखी।

एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा ये बहुत दुखद खबर है। वहीं कई लोग जामिया के छात्रों के साथ खड़े हुए नजर आए, तो कई लोगों ने उनके रवैया का जमकर विरोध भी किया। एक यूजर ने तो ये तक कहा कि जामिया यूनिवर्सिटी को बंद कर दो। लेकिन कुछ भी हो, इस पूरे धरने-प्रदर्शन में नुकसान आम लोगों और सरकारी संपत्ति का जमकर हो रहा है।