जानकारी के लिए बता दें कि, वीडियो को लेकर किए गए ज्यादातर दावे झूठे हैं। यह सच है कि पूर्वोत्तर को देश के दूसरे हिस्सों से जोडऩे के लिए मोदी सरकार ने 2014 में रेल प्रोजेक्ट की शुरुआत की थी। इस परियोजना के तहत 111 किलोमीटर लंबी जिरीबाम-तुपुल इंफाल के बीच रेलवे लाइन बिछाई जानी है। इस रेल रुट में कुल 131 ब्रिज बनाने की बात की गई थी। जिसमें 105 छोटे और 26 बड़े ब्रिज शामिल हैं। इस परियोजना के तहत कुल 47 सुरंगें बनाई जा रही हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार परियोजा की कुल लागत 13 हजार करोड़ मानी जा रही हैं लेकिन अभी उसमें समय है और जिस वीडियो को वायरल किया गया दरअसल, वो अमरीका के कैलिफोर्निया का है। ये रेलवे ट्रैक तेहचापी लूप के नाम से पूरी दुनिया में मशहूर है। रेल ट्रैक यूनियन पैसिफिक रेलवेज का हिस्सा है। यहां हर दिन करीब 40 रेलगाडियां गुजरती है और ये रेल मार्ग सैनफ्रांसिस्को को कैलीफोर्निया से जोड़ता है।