1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2 डॉग ने लगाई घर में भयंकर आग, वीडियो में देखिए कैसे सामान जलकर हुआ खाक

न्यू मैक्सिको से सामने आया है ये चौंकाने वाला वीडियो फेसबुक पर काफी देखा जा रहा है वीडियो
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prakash Chand Joshi

•

Updated: 10 Feb 2020, 7:34 AM IST

two dogs starts fire at home video goes viral

two dogs starts fire at home video goes viral

नई दिल्ली: आप में से कई लोगों को शायद डॉग बड़े प्यारे तो कई लोगों को अच्छे नहीं लगते होंगे। कहते हैं डॉग अपने मालिक और उसकी चीजों का बड़ा ध्यान रखता है। मतलब वो रखवाली करने में नंबर वन माना जाता है। लेकिन डॉग से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया क्योंकि दो डॉग ( Dog ) ने घर में आग लगा दी। चौंकिए मत जनाब क्योंकि ऐसा सच में हुआ है।

जानें क्या कहती है मनोज तिवारी और अरविंद केजरीवाल की कुंडली, कौन बना पाएगा दिल्ली में सरकार

दरअसल, मामला न्यू मैक्सिको ( Maxico ) का है। जहां एक घर में एक शख्स कुत्तों को अकेला छोडकर गया था, लेकिन इन डॉग ने घर में ही आग लगा दी। Los Amamos County Fire Department ने फेसबुक ( Facebook ) पर एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो डॉगी घर में मौजूद हैं और वो दोनों कुछ सामान के ऊपर चढ़कर कुछ कर रहे हैं। लेकिन तभी कुछ सामान अचानक गिरता है और डॉगी दूर जाकर सोफे पर बैठ जाता है। इसके बाद थोड़ी ही देर में वहां कोने में आग लग जाती है।

इसके बाद दूसरा डॉग भी चुपचाप दबे पांव बाहर चला जाता है, जैसे कि कुछ हुआ ही नहीं। वहां पर रखे सामान ने तेज आग पकड़ ली। बताया गया कि कुत्तों ने इलेक्ट्रिक प्रेस गिरा दी थी, जिसके चलते सामान में आग लग गई। काफी सामान में आग लग गई। वहीं स्मोक अलार्म चलने के कारण बचाव दल मौके पर पहुंच गया। इस वीडियो को अब तक फेसबुक पर 75 हजार लोग देख चुके हैं। ये वीडियो लोगों को काफी हैरान और सोचने पर मजबूर कर रहा है कि कुत्तों को घर में अकेला छोड़ना कभी-कभी कितना घातक हो सकता है।