scriptभारत के इस धनी मंदिर में इन दो लोगों ने किया इतने रुपयों का दान, रकम सुनकर हो जाएंगे हैरान | Two people donated 13.5 crore in temple of Tirupati Balaji temple | Patrika News

भारत के इस धनी मंदिर में इन दो लोगों ने किया इतने रुपयों का दान, रकम सुनकर हो जाएंगे हैरान

Published: Jul 17, 2018 12:59:23 pm

Submitted by:

Arijita Sen

यहां लोग अच्छी खासी धनराशि दान में देते हैं। हाल ही में भारतीय मूल के दो अमरीकी नागरिकों ने भी शनिवार को भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में कुछ ऐसा ही किया।

Demo pic

भारत के इस धनी मंदिर में इन दो लोगों ने किया इतने रुपयों का दान, रकम सुनकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के तिरूमाला में स्थित भगवान तिरूपति बालाजी का मंदिर भारत सहित पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। यहां सालभर भक्तों का आना-जाना लगा रहता है। तिरूपति बालाजी मंदिर को देश के सबसे धनी मंदिरों में से एक माना जाता है। यहां लोग अच्छी खासी धनराशि दान में देते हैं। हाल ही में भारतीय मूल के दो अमरीकी नागरिकों ने भी शनिवार को भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में कुछ ऐसा ही किया। हैरान करने वाली बात बस यह है कि यह रकम काफी बड़ी थी।

Demo pic

दरअसल, आंध्र प्रदेश के रहने वाले इका रवि और गुठीकोंडा श्रीनिवास ने मंदिर की ‘हुंडी’ और मंदिर प्रशासन द्वारा संचालित विभिन्न ट्रस्टों में कुल 13.5 करोड़ की राशि दी।

जी हां, बोस्टन में एक दवा कंपनी आरएक्स एडवांस के संस्थापक सीईओ रवि ने ‘हुंडी’ में 10 करोड़ रुपये दान में दिए। इसके साथ ही फ्लोरिडा स्थित सॉफ्टवेयर बनाने और परामर्श देने वाली कंपनी, जेसीजी टेक्नोलॉजी के सीईओ श्रीनिवास ने ट्रस्टों को साढ़े तीन करोड़ रुपये दिए।

रवि और श्रीनिवास ने सबसे पहले मंदिर के अधिकारियों से मुलाकात की। इसके बाद आंध्र प्रदेश के उद्योग मंत्री अमरनाथ रेड्डी की मौजूदगी में अधिकारियों को चेक सौंपा। आपको बता दें कि यहां हर रोज आने वाले श्रद्धालु ‘हुंडी’ में चढ़ावा करते हैं। कुछ लोग जिनके लिए यहां आना किसी वजह से संभव नहीं वे ऑनलाइन दान देते हैं।

Tirupati balaji

मंदिर की भलाई के लिए चढ़ाई गई इस बड़ी रकम को देने वाले रवि और श्रीनिवास की मंत्री अमरनाथ रेड्डी ने स्वयं सराहना की। उन्होंने दोनों की इस भावना की जमकर तारीफ की।

आपकी जानकरी के लिए बता दें कि तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) सामाजिक, धार्मिक, साहित्यिक और शैक्षिक ऐसी कई गतिविधियों में ट्रस्ट संचालित करता है जो कि वाकई में काफी सराहनीय है।

वाकई में भलाई की भावना से यह धराशि आगे चलकर जनहित की सेवा में काम आएगी जो कि वास्तव में एक अच्छी बात है।

Tirupati balaji
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो