26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समुद्री तट पर बहकर आया 10 फुट लंबा विचित्र प्राणी, लोगों में दहशत

Giant Squid : जापान के तट पर 10 फुट लंबा अत्‍यंत दुर्लभ जिंदा जीव बहकर आ गया। तट पर घूमने आए लोगों की इस जीवन पर नजर पड़ी तो देखकर दहशत में आ गए। बताया जा रहा है कि यह दुर्लभ प्रजाति का स्क्विड था।

2 min read
Google source verification
Giant Squid

Giant Squid

Giant Squid : इस दुनिया में बहुत सारे जीव जंतु पाए जाते है। इनमें से कुछ अनोखे और विचित्र होते है। अगर इंसान इन्हं देख ले तो भी वह अपनी आंखों पर भरोसा नहीं कर सकता। यह विचित्र जीव हवा, जमीन और पानी में पाए लाने वाले हो सकते है। इन दिनों एक समुद्री जीव काफी सुर्खियों में छाया हुआ है। दिखने में यह बहुत ही खतरनाक है। इसकी आंखें फुटबॉल जितनी बड़ी है। इस डरावने जीव को देखकर लोगों के मन में दहशत है। जापान के तट पर 10 फुट लंबा अत्‍यंत दुर्लभ जिंदा जीव बहकर आ गया। तट पर घूमने पहुंचे लोग इस जीव को देखकर डर गए। क्योंकि इन लोगों ने पहले इस तरह का डरावना जीवन नहीं देखा था। आइए जाते है इस दुर्लभ जीव के बारे में है।

लोगों में दहशत
जापानी मीडिया के मुताबिक दुर्लभ प्रजाति का स्क्विड को बुधवार को फूकूई प्रांत के ओबामा में उगू तट पर पाया गया है। यह डरावना जीव जिंदा तट पर बहकर आ गया। पानी के अंदर रहने वाला यह जीव इतना दुर्लभ है कि इसे देखते ही बीच पर टहलने निकले लोग दंग रह गए। जापानी अखबार मैनिची के मुताबिक इस स्क्विड को अब सकाई शहर में जापान के इचिजेन मत्‍सूशिमा एक्‍वेरियम में रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें- ये है दुनिया की सबसे लंबी महिला, खुद के नाम किए 3 और विश्व रिकॉर्ड

फुटबॉल जितनी बड़ी आंखें
स्क्विड की लंबाई 10 फीट बताई जा रही है। इसके वजन की बता करें तो यह हाथी के बच्चे के बराबर इस भार होता है। वैज्ञानिकों के अनुसार स्क्विड की लंबाई 43 फीट तक लंबी हो सकती है। इसकी आंखें फुटबॉल जितनी बड़ी हो जाती हैं। इन जीवों के रीढ़ की हड्डी नहीं होती है। ये पानी की धार की विपरीत दिशा में भी तैर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- रहस्यमयी मंदिर! जहां भगवान को देखना है वर्जित, आंखों पर पट्टी बांध पुजारी करते हैं पूजा


2002 से पहले नहीं थी जीवित की फोटो
ऐसा कहा जाता है कि स्क्विड एक बहुत ही शर्मीला जीव होता है। इसकी साल 2002 से पहले तक जीवित फोटो नहीं खिंची हुई थी। साल 2020 में दक्षिण अफ्रीका के ब्रिटानिया खाड़ी में समुद्र तट पर घूमने आए लोगों का पहली बार जिंदा स्क्विड से सामना हुआ था।