
Valentine's Day Special
नई दिल्ली। 14 फरवरी यानि वेलेंटाइन डे (Valentine's Day)। इसे प्यार के दिन के तौर पर भी जाना जाता है। ये मोहब्बत करने वाले कपल्स के लिए अपने दिल की बात के इजहार का एक बेहतरीन तरीका है। तभी बॉलीवुड की हिट जोड़ियों (Hit Pairs) ने अपनी शादी के लिए इसी खास दिन को चुना था। आज हम आपको कुछ ऐसे कपल्स के बारे में बताएंगे, जिन्होंने आज के दिन सात फेरे लिए थे।
अरशद वारसी और मारिया गोरेट्टी
बॉलीवुड के वर्सटाइल एक्टर अरशद वारसी (Arshad warsi) ने अपनी गर्लफ्रेंड मारिया गोरेट्टी से 14 फरवरी 1999 में शादी की थी। उनकी पहली मुलाकात 1991 में हुई थी। मजेदार बात यह है कि दोनों एक-दूसरे को देखते ही पहली नजर में अपना दिल दे बैठे थे। शादी के इतने साल गुजर जाने के बावजूद उनका प्यार वक्त के साथ कम नहीं हुआ। उनकी जोड़ी को देख दूसरे लोग भी इंस्पायर होते हैं ।
मंदिरा बेदी और राज
पॉपुलर एक्ट्रेस मंदिरा बेदी (Mandira Bedi) अपने स्टारडम के साथ अपनी फिटनेस को लेकर भी अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। मंदिरा ने भी वेलेंटाइन डे को ही अपनी शादी के लिए चुना था। उन्होंने साल 1999 में राज के साथ फेरे लिए थे। दोनों का बांड इतना अच्छा है कि वे अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
राम कपूर और गौतमी
टीवी के जाने माने एक्टर राम कपूर (Ram Kapoor) और गौतमी (Gautami) की परफेक्ट जोड़ी को देख यंग कलाकार प्रेरणा लेते हैं। वक्त के साथ उनका प्यार और भी जवां हो रहा है। दोनों की आपसी समझ और तालमेल के चलते ही उनका रिश्ता काफी मजबूत है। उन्होंने 14 फरवरी 2003 को सात फेरे लिए थे। राम और गौतमी दोनों ही सोशल साइट्स पर एक-दूसरे की तस्वीर शेयर करके प्यार का इजहार करते रहते हैं।
रुसलाना और निराली मेहता
टीवी सीरियल 'कहता है दिल जी ले जरा' के रुसलान मुमताज और निराली मेहता की जोड़ी को भला कौन भूल सकता है। दोनों ने अपने प्यार को एक नाम देने के लिए आज के ही दिन शादी की थी। उन्होंने 14 फरवरी 2014 को पहले कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद उसी साल 2 मार्च को गुजराती रीति-रिवाजों से दोबारा शादी की थी।
Published on:
14 Feb 2020 09:57 am
